लाइव न्यूज़ :

चीन ने 12 लाख की आबादी वाले यूझू शहर में लगाया पूर्ण लॉकडाउन, कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद उठाया कदम

By विशाल कुमार | Updated: January 4, 2022 10:22 IST

हेनन प्रांत स्थित यूझू शहर ने सोमवार रात को घोषणा की कि संक्रमण को रोकने के लिए सभी नागरिकों को घरों में रहना होगा। कहा गया कि मध्य इलाके में रहने वाले लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च, 2020 के बाद से चीन में सबसे अधिक मामले सामने आने लगे हैं।चीन में मंगलवार को 175 नए कोविड-19 मामले सामने आए।

बीजिंग:चीन में हालिया लॉकडाउन के दौरान करीब 12 लाख की आबादी वाले यूझू शहर में तीन बिना लक्षणों वाले कोविड-19 मामले सामने आने के बाद मंगलवार को शहर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया।

विंटर ओलंपिक शुरू होने से एक महीने पहले हालिया मामले सामने आने के बाद चीनी अधिकारियों को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।

हेनन प्रांत स्थित यूझू शहर ने सोमवार रात को घोषणा की कि संक्रमण को रोकने के लिए सभी नागरिकों को घरों में रहना होगा। कहा गया कि मध्य इलाके में रहने वाले लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।

चीन में मंगलवार को 175 नए कोविड-19 मामले सामने आए, जिनमें हेनान प्रांत में पांच और पूर्वी शहर निंगबो में आठ और शामिल हैं।

दुनिया के बाकी देशों से मामले कम होने के बावजूद मार्च, 2020 के बाद से देश में सबसे अधिक मामले सामने आने लगे हैं।

पिछले दो हफ्तों से लॉकडाउन में कैद 1.3 करोड़ की आबादी वाले शियान में मंगलवार को 95 नए मामले सामने आए।

शीआन ने 9 दिसंबर से अब तक 1,600 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों में संख्या पिछले सप्ताह के आंकड़ों की तुलना में घटने लगी है।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)वुहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?