Guangdong Highway collapse: राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढहा, गहरे गड्ढे में 18 कारें गिरीं, 24 की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2024 12:47 PM2024-05-01T12:47:17+5:302024-05-01T17:04:48+5:30

Guangdong Highway collapse: ग्वांगदोंग प्रांत के मीझोऊ शहर में अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा बड़ा हिस्सा ढह जाने से बने गहरे गड्ढे में 18 कारें गिर गईं।

Guangdong Highway collapse 24 dead 17-9 meter long section of highway collapses 18 cars fall into deep pit in China southern province  | Guangdong Highway collapse: राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढहा, गहरे गड्ढे में 18 कारें गिरीं, 24 की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

photo-ani

Highlightsबचावकर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना देर रात करीब दो बजे की है। जोरदार आवाज सुनी और कई मीटर गहरा गड्ढा देखा।

Guangdong Highway collapse: दक्षिणी चीन में बुधवार को राजमार्ग का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। राजमार्ग का 17.9 मीटर (58.7 फीट) हिस्सा ढह जाने से 18 कारें ढलान से नीचे गिर गईं। ग्वांगदोंग प्रांत के मीझोऊ शहर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा आधी रात के बाद करीब 2 बजे हुआ। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बुधवार दोपहर तक मृतकों की संख्या 24 हो गई है। बीते दो हफ्तो में ग्वांगदोंग प्रांत के हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बाढ़ जैसे पैदा हालात हो गए हैं।

मीझोऊ के कुछ गांवों में अप्रैल में बाढ़ आई और हाल के दिनों में शहर में भारी बारिश हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने सड़क का हिस्सा ढहने के तुरंत पहले ही वहां से गुजरते समय तेज आवाज सुनी और अपने पीछे कई मीटर चौड़ा गड्ढा बनते देखा। चीन के स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए गए वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुआं और आग दिखाई दे रही है।

आग की लपटों में राजमार्ग पट्टी नीचे की तरफ झुक रही है। राजमार्ग से नीचे की ओर जाने वाली ढलान पर ध्वस्त हो चुकी कारों का ढेर भी देखा जा सकता था। सड़क के टूटे हुए हिस्से के साथ ही राजमार्ग के नीचे की जमीन भी धंसी हुई दिखाई दे रही है। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी के मुताबिक बचावकर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Web Title: Guangdong Highway collapse 24 dead 17-9 meter long section of highway collapses 18 cars fall into deep pit in China southern province 

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे