लाइव न्यूज़ :

Corona Virus in Noida: कोरोना वायरस के खौफ से नोएडा के दो स्कूल बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 18:02 IST

Open in App
चीन में महामारी का रूप धारण कर चुके खतरनाक कोरोना वायरस ने दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी दस्तक दे दी है. कोरोना के डर से नोएडा के सेक्टर 135 में श्री राम मिलेनियम स्कूल में को परीक्षाएं टाल दी गईं और स्कूल बंद कर दिया गया है. यहां पढ़ने वाले एक छात्र के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है. स्कूल की ओर से बच्चों के अभिभावकों को आज सुबह एक मैसेज भेजा जिसमें कहा गया जिसमें कहा गया है कि ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ के चलते परीक्षाएं टाली गई हैं, हालांकि बोर्ड परीक्षाएं होंगी. कोरोना वायरस के खतरे के बीच नोएडा के दो निजी स्कूल बंद किए गए.  खबर मिलते ही नोएडा के सीएमओ सुबह करीब पौने बारह बजे चेकिंग के लिए स्कूल पहुंचे. सीएमओ ने कहा कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और पूरे स्कूल को सैनेटाइज़ किया जा रहा है.  संक्रमित व्यक्ति के परिवार के कुछ सदस्यों में भी इसी तरह के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके कुछ अन्य रिश्तेदारों को कहा गया है कि वे अपने घर में ही, अलग रहें और एहतियात बरतें. अकाउंटेंट का काम करने वाले मयूर विहार निवासी एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों को जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है. कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के अन्य करीबी लोगों का पता लगाया जा रहा है. सीएमओ ने कहा कि बच्चों के स्कूल बस को भी सैनेटाइज़ किया जा रहा है.  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में इटली से लौटे दिल्ली निवासी व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे. उन्होंने आगरा में तीन दिन पहले एक पार्टी दी थी, जिसमें नोएडा के एक स्कूल के दो छात्रों सहित पांच लोग शामिल हुए थे. उनके के संक्रमित पाए जाने के बाद उस पार्टी में शामिल होने वाले दो छात्रों सहित पांच लोगों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के नमूने जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, एनसीडीसी  को भेज दिए हैं. इनकी रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक आने की संभावना . दोनों बच्चे उसी स्कूल के छात्र हैं जहां स्वास्थ्य विभाग का दल जांच के लिए पहुंचा है. सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि पांचों संदिग्ध लोगों को अलग किया गया है.  उन्हें जिम्स के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.  शाम को रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं या नहीं. 
टॅग्स :कोरोना वायरसनोएडा समाचारनॉएडाग्रेटर नोएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला