लाइव न्यूज़ :

bihar election result 2020: ओवैसी की Entry से BJP की Victory! बिगड़ा महागठबंधन का खेल

By गुणातीत ओझा | Updated: November 10, 2020 19:19 IST

Open in App
बिहार के सीमांचल क्षेत्र में एनडीए को मिल रही बढ़त को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। सीमांचल में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले के अंतर्गत कुल 24 विधानसभा सीटें है। अभी तक सामने आये चुनावी रुझान में असुद्दीदीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) तीन सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, दो सीटों पर दूसरे नंबर पर है। ओवैसी फैक्टर के मद्देनजर एनडीए को फायदा, तो महागठबंधन का नुकसान पहुंचता दिख रहा है।अभी तक मिले रुझानों के अनुसार, सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों में से एनडीए को करीब आधी सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि महागठबंधन महज पांच सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा आठ सीटें अन्य को मिल रही हैं। जिनमें से ओवैसी की पार्टी तीन सीटों पर आगे है। इन सबके बीच कई सीटों पर ओवैसी भले ही जीतते नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन उनके प्रदर्शन से महागठबंधन का खेल जरूर बिगड़ता दिखाई दे रहा है। ओवैसी की पार्टी ने बिहार की 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 14 उम्मीदवार सीमांचल इलाके की सीटों पर है।
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र