लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया...", साक्षी मलिक ने भाजपा द्वारा कैसरगंज से करणभूषण सिंह को टिकट देने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2024 07:04 IST

देश की शीर्ष महिला पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भाजपा द्बारा बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को कैसरगंज के लोकसभा का टिकट देने के लिए भाजपा की जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को दिया कैसरगंज लोकसभा सीट से टिकट ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया उन्होंने भाजपा से कहा कि उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा  उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण शरण सिंह को लोकसभा का टिकट देने के बाद देश की शीर्ष महिला पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने बीते गुरुवार को निराशा व्यक्त की और उसके लिए भाजपा की जमकर आलोचना की।

सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में साक्षी मलिक ने कहा कि भाजपा ने बृजभूषण के बेटे को चुनावी मैदान में उतारकर देश की बेटियों को हरा दिया है।

उन्होंने कहा, "देश की बेटियाँ हार गई, बृजभूषण जीत गया। हम सबने अपना करियर दांव पे लगाया, कई दिन धूप बारिश में सड़क पर सोये। आज तक बृजभूषण को गिरफ़्तार नहीं किया गया। हम कुछ नहीं माँग रहे थे, सिर्फ़ इंसाफ़ की माँग थी। गिरफ़्तारी छोड़ो, आज उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है। टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है ? प्रभु श्री राम के नाम पर सिर्फ़ वोट चाहिए, उनके दिखाए मार्ग का क्या?"

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और महिला पहलवानों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।

कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र वर्तमान में भाजपा के बृजभूषण सिंह के पास है, जो इस सीट सेतीन बार सांसद हैं। हालांकि इस बार उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद यह सीट बीजेपी के लिए सोच का विषय बन गई थी।

इसके बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट सहित कई एथलीटों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जून में पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ मामले के संबंध में आरोप पत्र दायर किया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४कैसरगंजबृज भूषण शरण सिंहसाक्षी मलिकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना