मध्य प्रदेश के इंदौर का अय्याश प्यारे मियां अपने नाम के विपरीत काले कारनामों के लिए फेमस है। प्यारे पर बच्चियों के साथ रेप करने का आरोप है। एक नहीं दो नहीं कई नाबिलग लड़कियों ने प्यारे मियां के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस घिनौने कृत्य की चर्चाएं जब आम हुईं तो प्यारे छू मंतर हो गया। वह कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जा छिपा था। उसके काले कारनामों की बतकही हर जगह होने लगी थी। वह चाहकर भी अपनी पहचान नहीं छिपा पा रहा था। आखिरकार बीती 15 जुलाई को प्यारे पुलिस के हाथ लग ही गया। सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी 68 साल का प्यारे मियां अब सलाखों के पीछे है। वह अभी जेल में अपने दिन काट रहा है। इस घिनौने कृत्यों की श्रृंखला में प्यारे मियां अकेला आरोपी नहीं है। उसके साथ कई और आरोपी भी हैं जो लड़कियों से जिस्मफरोशी कराते थे। भोपाल की 24 साल की स्वीटी उर्फ हम्टी, 60 साल की राबिया बी, 40 साल की गुलशन, 27 साल का अनस और 22 साल का मोहम्मद उवेश उर्फ आवेश भी सह आरोपी हैं। प्यारे मियां ने भोपाल और इंदौर में अपनी अय्याशी के लिए कई आलीशान ऐशगाह बनवाए थे। भोपाल में पहले ही उसकी कई संपत्तियों पर प्रशासन के बुलडोजर चले थे। अब इंदौर में उसके ठिकानों ध्वस्त किया जा रहा है।