लाइव न्यूज़ :

Pakistan marble mine collapse: संगमरमर खदान की छह इकाइयां ढह गईं, 19 की मौत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2020 18:44 IST

Open in App
1 / 9
पाकिस्तान के जियारत घर पर्वत पर संगमरमर की खदान की छह इकाइयां ढह गईं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।
2 / 9
​​​​​​​ जिओ न्यूज ने मंगलवार को खबर दी कि खदान सोमवार रात ढही जिसमें फौरन ही 12 खनिकों की मौत हो गई। जिला मोहमंद अस्पताल में सात घायलों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या बढ़ गई।
3 / 9
मरने वालों में ज्यादातर श्रमिक हैं। मृतकों में कुछ वे लोग भी शामिल हैं जो खैबर पख्तूनख्वा के सूफी शहर में तलहटी पर जमा हुए थे।
4 / 9
यह शहर अफगानिस्तान सीमा के करीब और प्रांतीय राजधानी पेशावर से 85 किलोमीटर दूर है। मोहमंद जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) तारिक हबीब ने जिओ न्यूज़ से कहा कि 15 से 20 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।
5 / 9
उन्होंने कहा कि सोमवार रात को अंधेरे की वजह से बचाव अभियान प्रभावित हुआ था और बचाव अभियान के लिए भारी मशीने मंगलवार को ही आ सकीं।
6 / 9
खबर के मुताबिक, उपायुक्त इफ्तिखार आलम ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, जब खदान ढही, उस वक्त तकरीबन 45 मजदूर खुदाई कर रहे थे।
7 / 9
खबर के अनुसार, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने बताया है कि नौ लोगों को बचाया गया है। बचाव अधिकारी बिलाल फैज़ी ने बताया कि अधिकतर घायलों की हालत नाजुक है।
8 / 9
डॉन न्यूज़ ने पीडीएमए के बयान के हवाले से बताया है, ' मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
9 / 9
पेशावर से मोहमंद के लिये पांच एंबुलेंस और एक रिकवरी गाड़ी भेजी गई है। ' मोहमंद जिला कबायली एजेंसी का क्षेत्र है। यह संगमरमर के भंडार के लिए मशहूर है।
टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानपाकिस्तान टूरिज्मसंयुक्त राष्ट्रचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH