IRCTC लाया है एक बेहतरीन ऑफर, जिसमें आप देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा का लुफ्त उठा पाएंगे By वाणी श्रीवास्तव | Published: September 20, 2021 3:37 PMOpen in App1 / 3इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन भारत का पहला स्वदेशी लग्जरी क्रूज लाइनर शुरू करने जा रही है। जिसके लिए IRCTC ने प्राइवेट कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज के साथ करार किया है। इस लग्जरी क्रूज के साथ IRCTC लक्षद्वीप के खूबसूरत समुन्द्र को घूमने का शानदार मौका लेकर आई है। जहां आप क्रूज के जरिए केरल, गोवा, और लक्षद्वीप की यात्रा कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रूज भारत के लक्जरी क्रूज जहाजो में से एक है, जो भारत मे क्रूज संस्कृति को बढ़ावा देने और चलाने के लिए सुरुचिपूर्ण, भव्य और सबसे महत्वपूर्ण, प्रामाणिक रूप से भारतीय अनुभवों के माध्यम से संचालित करता है।2 / 3आईआरसीटीसी के मुताबिक, कॉर्डेलिया क्रूज भारत का प्रीमियम क्रूज लाइनर है। इसे टूरिज्म सर्विस के तहत चलाने का फैसला किया गया है। दरअसल, भारत में भी क्रूज लाइनर को प्रमोट करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। विदेशों में तो इसकी बहुत डिमांड है। लक्जरी क्रूज यात्रियों को गोवा, दीव, कोच्चि, लक्षद्वीप द्वीप समूह और श्रीलंका सहित भारत के कुछ और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुचाएगा।3 / 3 यात्रा के दौरान सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, और सभी स्टाफ सदस्यों को ठीक से टीका लगाया जाएगा। सरकार के औपचारिक शासनादेश के अनुसार मेहमानों की संख्या भी इसी तरह नियंत्रित की जाएगी। और पढ़ें Subscribe to Notifications