Diet Tips: बढ़ते वजन से परेशान लोग बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, मोटापे से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: October 10, 2020 6:24 AMOpen in App1 / 5अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग दूध केले के बहुत अधिक सेवन करते हैं। लेकिन आपको वजन कम करने के दौरान केले के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि केले से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार केला बहुत धीमी गति से पचता है और इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो फैट को तोड़ने वाले सेल्स के कामकाज को बाधित करते हैं। 2 / 5अगर आप मानते हैं कि खट्टा-मीठा और विटामिन्स से भरपूर अंगूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह फल आपकी सेहत और फिगर के लिए खराब है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसके छिलके को पचाना भी मुश्किल होता है। इसके बीज आंतों में फंस सकते हैं और इसमें मौजूद एसिड टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।3 / 5इस फल को वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल एक एवोकैडो में लगभग 227 कैलोरी होती है। हालांकि सही मात्रा में इसे खाने से आपको कई फायदे कई फायदे होते हैं।4 / 5सभी आवश्यक तत्वों से भरपूर नाशपाती खाने से आपको कई फायदे होते हैं। लेकिन इस फल की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह आंतों का कामकाज प्रभावित करता है और यह आपको कब्ज दे सकता है। 5 / 5यह काफी भारी फल है जिससे आपको अपच और पथरी का खतरा हो सकता है। इसमें एमीगडालिन तत्व होता है जो पेट में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है। इससे आपको मतली, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। और पढ़ें Subscribe to Notifications