लाइव न्यूज़ :

मुंह के छालों ने कर दिया है परेशान, तो इन चीजों से करें इलाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 09, 2019 7:20 AM

Open in App
1 / 6
मुंह के छाले (Mouth ulcers) बहुत तकलीफदेह होते हैं। इनमें बहुत तेज जलन और दर्द होता है। मुंह के छाले आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर हो सकते हैं। कभी-कभी छाले भोजन नली तक पहुंच जाते हैं। पीड़ित का खाने-पीने से लेकर बोलना तक हराम हो जाता है।
2 / 6
छालों का दर्द केवल वही जानता है, जिसे कभी मुंह में छाले हुए हों। इससे ठीक से चबाना, इसका स्वाद लेना तथा निगल जाना कठिन हो जाता है और न ही पाचन क्रिया सक्रिय रह पाती है। मुंह के छाले कई कारणों से हो जाते हैं। कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से हो सकते हैं।
3 / 6
1) आंवला: यदि आप छालों की समस्या से अक्सर परेशान रहते है तो इस से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका यह होगा कि रोजाना आप आंवले का सेवन करें, जिसमे विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जो हमारे पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करती है यदि पाचन क्रिया सही रहे तो हमारा पेट साफ रहता है। आंवले में पाया जाने वाला विटामिन सी संतरे के रस से 20 गुना ज्यादा असरदार होता है। इसलिए आपको रोजाना आंवले का सेवन करना चाहिए जो आपको मुंह के छालों से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।
4 / 6
2) आक का दूध, पुदीने के पत्ते, हरड़: इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए डिनर करने के बाद छोटी हरड़ चूसें। छालें गायब होने लगेंगे।
5 / 6
3) शहतूत का रस, तरबूज के छिलके: शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।
6 / 6
4) जामुन, तुलसी के पत्ते, टमाटर का रस : मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस पानी (रस) से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। आराम होगा। तुलसी की ताजा पांच पत्तियां लें। इन्हें धोएं। चबाएं। खूब बारीक चबाकर निगलें। इसपर पानी तीन-चार घूंट धीरे-धीरे पी लें। आराम आयेगा।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHealth Tips 2024: नववर्ष की शुरुआत के साथ अपनी इन आदतों में करें बदलाव, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ

स्वास्थ्यHealth Tips: महिलाएं 35 की उम्र के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट

स्वास्थ्यConstipation Awareness Month 2023: कब्ज से जूझ रहे लोगों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

स्वास्थ्यक्यों बढ़ रही है माइग्रेन की तकलीफ? जानें इसके कारण और उपाय

स्वास्थ्यसर्दियों में आपके फेफड़ों का ख्याल रखेंगे ये 7 सुपरफूड्स, रहेंगे हेल्दी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCovid-19 JN.1 Cases: पिछले सात महीनों में आज सबसे ज्यादा कोविड केस दर्ज, 841 नए मामले दर्ज

स्वास्थ्यCovid-19 Updates: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार; पिछले 24 घंटों में 743 नए मामले सामने आए, 7 मौतें

स्वास्थ्यCOVID-19 case updates: नौ महीने बाद बंगाल में कोविड मरीज की मौत, देश में 19 मई के बाद सबसे अधिक केस, 797 नए रोगी, 24 घंटे में 5 मरीज की मौत, ओडिशा में पांच नए मामले

स्वास्थ्यदालचीनी की चाय के हैं अनेक फायदे, शुगर कम करने से लेकर वजन घटाने तक में मददगार

स्वास्थ्यCorona Virus New Variant: देश में कोविड-19 के 702 नए मामले, 6 मरीजों की मौत