लाइव न्यूज़ :

रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: November 20, 2021 5:31 PM

Open in App
1 / 7
हाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए अखरोट किसी रामबाण से कम नहीं है। शुगर के रोगी अगर रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
2 / 7
अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। अखरोट लंबे समय तक पेट को भरे रखने में मदद कर सकता है।
3 / 7
एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबंध कर देखा जा रहा है।
4 / 7
इसे विटामिन्स और मिनरल्स का राजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
5 / 7
सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है।
6 / 7
अन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिष्क के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं।
7 / 7
फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBanana Shake Benefits: गर्मियों की डाईट में शामिल करें बनाना शेक, बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें इसके लाभ

स्वास्थ्यBenefits of Onion: प्याज न केवल डायबिटीज कंट्रोल करता है, यह यौन क्षमता भी बढ़ाता है, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

स्वास्थ्यSummer Tips: गर्मियों में खान-पान पर दें विशेष ध्यान, जानिए क्या खाएं, किन चीजों से रहें दूर, फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यBenefits Of Tamarind: इमली पेट दर्द, पेचिश और कब्ज के इलाज में रामबाण है, जानिए इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यHeat Stroke: गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, हीटस्ट्रोक से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बेहद काम के हैं ये टिप्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यH5N1 Bird Flu Pandemic: दुनिया पर मंडरा रहा है एक और महामारी का खतरा, कोविड-19 से ज्यादा विनाशकारी है ये वायरस

स्वास्थ्यCAR-T Cell Therapy: कैंसर मरीजों के इलाज में राहत की उम्मीद!, स्वदेश में विकसित ‘सीएआर टी-कोशिका’ थेरेपी की शुरुआत, विदेश में खर्च 4 करोड़, जानिए इसके बारे में

स्वास्थ्यब्लॉग: धरती पर सेहत का अनमोल खजाना है गाजर

स्वास्थ्यBenefits Of Lemon: नींबू मोटापे को कम करता है, त्वचा में लाता है निखार, जानिए नींबू के कमाल के फायदे

स्वास्थ्यHeat wave safety tips: इस साल खूब सताएगी गर्मी, लू के प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, रखें इन बातों का ध्यान