Pics: बच्चों को कोरोना से बचाएगी खाने की ये पांच चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी पावर By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 10, 2020 3:49 PMOpen in App1 / 6अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस से केवल कमजोर, बीमार और बुजुर्ग लोग ही प्रभावित हो रहे हैं, तो आप गलत हैं। कोरोना वायरस बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। इसलिए कोरोना से जंग लड़ने के लिए अपने साथ-साथ बच्चों का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से बच्चों की इम्यून पावर बढ़ाने और कोरोना जैसे विभिन्न वायरस से बचने में मदद मिल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह चीजें लॉकडाउन में भी आपको आराम से मिल सकती हैं। 2 / 6आप अपने बच्चे को सोने से पहले हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। हल्दी एक बेहतरीन इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मसाला है जिसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हल्दी का सक्रिय घटक 'करक्यूमिन' इसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट बनाता है। दूध में हल्दी की चुटकी मिलाएं और सोने से पहले उन्हें दें। आप इसमें कुछ केसर भी मिला सकते हैं।3 / 6बेशक लॉकडाउन जारी है लेकिन फल और सब्जियों की कोई कमी नहीं हो रही है। यह आम का सीजन है और आम विटामिन सी का सबसे बेहतर स्रोत है। आप अपने बच्चे को रोजाना आम खाने को दें। इसके अलावा मौसमी सब्जियों और फलों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक होते हैं। जामुन, चेरी, आड़ू और अमरूद में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है।4 / 6बच्चों को फल और सब्जियां ज्यादा पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में आप उन्हें काजू, बादाम और अखरोट जैसे कुरकुरे सूखे फल और मेवे दे सकते हैं, जिन्हें वो खाना पसंद करते हैं। आप नट्स को भूनकर या स्मूदी में डालकर दे सकते हैं। अखरोट, बादाम, खजूर और किशमिश विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट के अच्छे स्रोत हैं। इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट की मात्रा भी होती है।5 / 6मशरूम की सब्जी आपको सब्जी के ठेले या स्टोर पर मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि मशरूम विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। बच्चों के लिए इसे मज़ेदार बनाने के लिए, उन्हें सैंडविच में शामिल करें और उन्हें अन्य मौसमी सब्जियों के साथ तैयार करें। आप उन्हें गर्म मशरूम का सूप भी दे सकते हैं।6 / 6आपको बता दें कि कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि मांस और मछली खाने से कोरोना नहीं फैलता है इसलिए आप अपने बच्चे को इन चीजों का सेवन कराएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें अच्छी तरह पकाएं। आप इन चीजों को सूप, करी, सैंडविच या सलाद के रूप में बच्चे को दे सकते हैं। ये सभी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो संक्रमण से लड़ने के लिए जिम्मेदार हैं। मांस विटामिन बी, जिंक, आयरन और यहां तक कि ओमेगा -3 फैटी एसिड का बेहतर स्रोत है। और पढ़ें Subscribe to Notifications