लाइव न्यूज़ :

LPG Gas Cylinder Price: रसोई गैस के बढ़े दाम, दिल्ली और मुंबई में कीमत 899.50 रुपये, पटना में 1000 के करीब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2021 15:14 IST

Open in App
1 / 7
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं। सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं।
2 / 7
14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं। सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है। सरकार ने समय-समय पर वृद्धि करके ज्यादातर शहरों में एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है।
3 / 7
बिहार के पटना में दाम 983 रुपये हो गया है। आम परिवार, जो एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर का हकदार है, और मुफ्त कनेक्शन पाने वाले उज्ज्वला योजना लाभार्थी, अब बाजार मूल्य का भुगतान करते हैं। पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गयी है। जुलाई के बाद से रसोई गैस की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है। जुलाई में कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी। इसके बाद 17 अगस्त और एक सितंबर को 25-25 रुपये की बढ़ोतरी की गयी।
4 / 7
पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.42 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में यह क्रमश: 108.96 और 99.17 है। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं ने पिछले कुछ दिनों में घरेलू दरों और लागत के बीच तालमेल रखने करने के लिए मामूली वृद्धि का सहारा लिया है।
5 / 7
ओपेक प्लस (तेल उत्पादक देशों) द्वारा उत्पादन में वृद्धि को प्रति दिन चार लाख बैरल पर सीमित करने से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 82.92 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है जिसकी वजह से ईंधन की कीमतों में बड़े अनुपात में वृद्धि की जा रही है।
6 / 7
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को ईंधन की ऊंची कीमतों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी में अपने मंत्रालय के एक कार्यक्रम के दौरान ईंधन की कीमतों के बारे में पूछे जाने पर, पुरी ने कहा, 'छोड़ो' और इसके बाद वहां से चले गए। लगभग तीन हफ्ते के ठहराव के बाद ईंधन की कीमतों में सातवीं बार की गयी वृद्धि के साथ देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गयी है।
7 / 7
कीमतों में 10वीं बार वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल की कीमत भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गयी है। बाजार में ऊर्जा की कमी के बावजूद, ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति की अपनी योजनाबद्ध क्रमिक वृद्धि को बनाए रखने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें लगभग सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गयीं। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत बढ़कर 82.92 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
टॅग्स :एलपीजी गैसपेट्रोल का भावडीजल का भावदिल्लीपटनाबिहारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी