लाइव न्यूज़ :

फादर्स डे स्पेशल: अपने पिता की तरह बॉलीवुड में हिट हैं ये एक्टर्स, जानिए लिस्ट में शामिल होने वाले स्टार किड्स के नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2020 14:17 IST

Open in App
1 / 9
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। हालांकि, ऐसा बहुत ही कम ही होता है कि जब कोई स्टार किड भी फिल्म इंडस्ट्री में उतना सक्सेसफुल हुआ हो, जितना कि उसके पेरेंट्स। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर उन स्टार किड्स के बारे में जानिए जिन्होंने अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में शोहरत हासिल की हो।
2 / 9
फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन स्क्रीन राइटर्स में शुमार सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान की गिनती आज भी शानदार अभिनेताओं में होती है। सलमान अपने छोटे भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान से ज्यादा मशहूर हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 9
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तरह उनके बड़े बेटे सनी देओल भी अपनी एक्टिंग और स्टंट्स के कारण फैंस के बीच मशहूर हैं। अपने पिता की तरह सनी की फैन फोलोइंग भी जबरदस्त है। हालांकि, उनके छोटे भाई बॉबी देओल इंडस्ट्री में कुछ खास धाक नहीं जमा पाए। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 9
ऐसा जरूरी नहीं कि किसी बड़े एक्टर के बच्चे की वजह से वो स्टार किड फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर कर पाए। ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जोकि अपनी पिता की तरह वो फेम नहीं ले पाए जो उनके पास था। हालांकि, संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त की विरासत को आगे बढ़ाते हुए काफी नाम कमाया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 9
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पंकज कपूर के बेटे ने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के लिए कड़ी मेहनत की। आज शाहिद ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि अपनी मेहमत के बल पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान भी बना ली है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
6 / 9
बतौर एक्टर सफलता हासिल करने के बाद राकेश रोशन ने फिल्ममेकर के रूप में भी काफी नाम कमाया। इस काम में अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपने पिता का नाम आगे बढ़ाया। यही नहीं, बेहतरीन एक्टर होने के साथ ऋतिक एक शानदार डांसर भी हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
7 / 9
रणबीर कपूर उस खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी पीढ़ी दर पीढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए है। पृथ्वीराज कपूर से एक्टिंग को लेकर शुरू हुआ प्यार उनकी हर पीढ़ी में देखने को मिल जाता है। ऐसे में इस लिस्ट में रणबीर भी शामिल हैं। वो भी अपने पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तरह बेहतरीन एक्टर हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
8 / 9
अपने कॉमिक सेंस से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले डेविड धवन कई बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। उनके बेटे और एक्टर वरुण धवन ने भी फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना लिया है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
9 / 9
अपने पिता जैकी श्रॉफ की तरह टाइगर श्रॉफ भी एक शानदार एक्टर बन गए हैं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी हैं। टाइगर की फैन फोलोइंग जबरदस्त है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :सलमान खानसुनील दत्तसंजय दत्तरणबीर कपूरऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार