लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: भारत को झोली में एक और गोल्ड, राइफल स्पर्धा में सिद्धार्थ बाबू ने जीता स्वर्ण पदक

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2023 11:12 IST

भारत के सिद्धार्थ बाबू ने गुरुवार को चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में नए गेम रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्दे एशियाई पैरा गेम्स में भारत को मिला गोल्ड सिद्धार्थ बाबू ने स्वर्ण पदक जीता अवनी लेखारा 8वें स्थान पर रहीं

Asian Para Games 2023: चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारत का जलवा बरकरार है। भारत के सिद्धार्थ बाबू ने गुरुवार को मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। सिद्धार्थ बाबू ने फाइनल में 247.7 अंकों के नए गेम रिकॉर्ड के साथ इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

इसी इवेंट के फाइनल में अवनी लेखारा 8वें स्थान पर रहीं। सिद्धार्थ बाबू की उपलब्धि के साथ, एशियाई पैरा खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 17 हो गई है। भारत ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में रिकॉर्ड तोड़ 16वां गोल्ड मेडल हासिल किया।

इससे पहले आज, सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों के एफ-46 शॉट पुट में भारत के लिए 16वां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 16.03 मीटर दर्ज करके गेम्स रिकॉर्ड मार्क को तोड़ दिया।

एशियाई पैरा खेलों में, सचिन का अपने चौथे प्रयास में 16.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें पोडियम के शीर्ष पर ले जाने के लिए पर्याप्त था। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित कुमार ने 14.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

भाग्यश्री माधवराव जाधव ने महिलाओं के शॉटपुट-F34 में दूसरे स्थान पर रहकर भारत को दिन का पहला रजत पदक दिलाया।

इससे पहले, बुधवार को सुमित अंतिल ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला एफ64 स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया, साथ ही अपने विश्व रिकॉर्ड में भी सुधार किया।

एक और विश्व रिकॉर्ड सुंदर सिंह ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो-एफ46 फाइनल में 68.60 मीटर थ्रो के साथ तोड़ा और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में श्रीलंकाई दिनेश प्रियंता का 67.79 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। थ्रो ने खेलों और एशियाई रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सभारतखेलSports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!