लाइव न्यूज़ :

उदयपुर दुनिया का दूसरा सबसे पंसदीदा शहर, ट्रैवल प्लस लीजर ने जारी की 'फेवरेट सिटी इन द वर्ल्ड' की सूची, 10वें स्थान पर इस शहर का है नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 11:46 IST

पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में स्थान मिलना शहर की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड में दुनिया भर में 25पसंदीदा शहरों की लिस्ट जारी की है। मैक्सिको के शहर ओकासा को पहला स्थान और उदयपुर को दूसरा स्थान व मुंबई को दसवां स्थान मिला है। 

नई दिल्लीः ट्रेवल प्लस लीजर ने मंगलवार अमेरिका में वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड घोषित किए। राजस्थान के उदयपुर को पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड में दुनिया भर में 25पसंदीदा शहरों की लिस्ट जारी की गई जिसमें मैक्सिको के शहर ओकासा को पहला स्थान और उदयपुर को दूसरा स्थान व मुंबई को दसवां स्थान मिला है। 

पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में स्थान मिलना शहर की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया।

डॉ शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कुशल नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राजस्थान दुनिया के सबसे पंसदीदा पर्यटन स्थलों में शुमार है और यहां आने वाले  पर्यटक सुखद यादें संजो कर अपने देश को  लौटते हैं।     दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले  25 शहरः- 

 ओकासा-मैक्सिको, उदयपुर- भारत, कोयोटा- जापान, उबुद- इंडोनेशिया, सैन मैंग्यूल दी एलान्दो- मैक्सिको, मैक्सिको सिटो- मैक्सिको, टोक्यो-जापान, इंस्ताम्बुल-टर्की, बैंकाक- थाइलैंड, मुंबई -भारत, शियांगमई- थाइलैंड, फ्लोरेंस-इटली, लौंगप्राबैंग-लाओस, मरेक्केश-मोरक्को, रोम-इटली, मैरिडा-मैक्सिको, सियामरीप-कंबोडिया, सिंगापुर-सिंगापुर, चाल्सटन- यूएसए, लिस्बन-पुर्तगाल, सेंटाफी-यूएसए, होबार्ट-ऑस्ट्रेलिया, गुआदलजरा- मैक्सिको, पोर्टो- पुर्तगाल, ओसाका-जापान।

टॅग्स :उदयपुरजयपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?