लाइव न्यूज़ :

"कठपुतली सीएम दिल्ली वाले बॉस का ड्राइवर बनने में व्यस्त है", सुखबीर बादल का भगवंत मान पर सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 10, 2023 13:50 IST

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि वो कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है।

Open in App
ठळक मुद्देसुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोपपूर्व सीएम बादल ने कहा कि पंजाब की आप सरकार कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से फेल हैउन्होंने कहा कि ''कठपुतली'' सीएम दिल्ली वाले बॉस के ड्राइवर की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि वो कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुखबीर बादल ने बठिंडा में हुए आपराधिक घटना के एक सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। सीसीटीवी में दिखाया गया है कि एक अपराधी कथित तौर पर एक महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है और उसके लिए महिला की गर्दन पकड़ लेता है।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिये एक पोस्ट में सुखबीर बादल ने कहा, "भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के तहत पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और छीनने की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं।"

इसके साथ ही अकाली नेता बादल ने सीएम मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का 'कठपुतली' करार दिया है। उन्होंने एक्स के पोस्ट कहा, ''स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग है लेकिन ''कठपुतली'' सीएम अपने दिल्ली बॉस अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं।"

दिलचस्प बात यह है कि केवल अकाली दल नहीं कांग्रेस की ओर से भी आप सरकार को घेरा गया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी राज्य की कानून व्यवस्था में कथित गिरावट को लेकर भगवंत मान पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता सिद्धू ने भी कथित चेन-स्नैचिंग वाले सीसीटीवी फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "चेन स्नैचिंग, जबरन वसूली, भयानक हत्याएं पंजाब में दैनिक दिनचर्या हैं! गृह मंत्री और मुख्यमंत्री गहरी नींद में हैं। यह शुतुरमुर्ग मानसिकता पंजाब के लोकतंत्र के लिए कयामत का दिन साबित होगी। जागिए, सीएम साहब। यह बठिंडा में हो रहा है।''

मालूम हो कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बाद अकाली नेता सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से पंजाब में भी 'आबकारी घोटाले' की भी जांच की मांग की है।

इस मामले में सुखबीर बादल ने कहा था कि दो नवंबर को दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने और दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तलब करने के बाद अब पंजाब में एक्साइज घोटाले की भी गहन जांच होनी चाहिए।

पूर्व सीएम बादल ने पंजाब एक्साइज के कथित घोटाले में मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है।

टॅग्स :Sukhbir Singh Badalभगवंत माननवजोत सिंह सिद्धूआम आदमी पार्टीकांग्रेसAam Aadmi PartyAkali DalCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख