लाइव न्यूज़ :

कोरोना की तीसरी लहर के बीच डर और नाउम्मीदी की गठरी लेकर बिहार वापस लौटने लगे हैं प्रवासी, घर से काम करने की कर रहे हैं मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2022 16:38 IST

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के अलग-अलग कोनों से प्रवासियों की बिहार वापसी होने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कोरोना काल में बिहार के प्रवासी सहमें हुए हैं। इन्हें डर है कि लॉकडाउन लगा तो घर लौटने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना काल में प्रवासियों ने घर से ही काम करने की इच्छा जताई है।

पटना: कोरोना की तीसरी लहर के शुरू होते बिहार से बाहर काम कर रहे प्रवासी सहम गए हैं. डर और नाउम्मीदी की गठरी लेकर प्रवासी अपने शहर और गांव को लौटने लगे हैं. मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य शहरों से रोजाना सैकडों लोग ट्रेनों से लौट रहे हैं. हालांकि, अभी लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां नहीं लगी हैं, बावजूद इसके प्रवासी धीरे-धीरे प्रवासी अपने गांव की ओर लौटने लगे हैं.

प्रवासियों की क्या चिंता है

प्रवासियों को इसबात की चिंता सता रही है कि अचानक लॉकडाउन लगा तो घर लौटने के लिए काफी संघर्ष करना पडेगा. राहत की बात यह है कि पहले की तरह अभी भगदड की स्थिति अभी नहीं है. मुंबई, दिल्ली, सिकंदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बडौदा, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई समेत अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों की स्लीपर ही नहीं, जनरल बोगियां भी भरी आ रही हैं. स्टेशनों पर ट्रेनों के रुकते हीं स्लीपर व जनरल बोगियों से मजदूरों का हुजूम उतरने लगता है. कोई टेलरिंग तो कोई राज मिस्त्री का काम करता है. कोई कपडा मिल में एक साल पहले ही काम पर गया था. इसतरह के कई तरह के रोजी-रोजगार से जुडे प्रवासी चेहरे पर डर का साया लिये अपने घर जाने को बेचैन दिखते हैं. 

घर से काम करने की उठ रही है मांग

मुंबई से आने वाली ट्रेनों से पटना जंक्शन पर उतरने वाले प्रवासी राज्य के सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बेतिया, बगहा, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा आदि शहरों के रहने वाले हैं. वहीं, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली व मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों में आइटी या अन्य सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को वर्क फ्राम होम कर दिया गया है. ऐसे युवाओं की टोली भी घर वापस आने लगी है. इनका कहना है कि घर से ही काम करेंगे. लेकिन कोरोना में वहां नही रहेंगे. इसतरह से प्रवासी मजदूरों का काफिला एकबार फिर से अपने गांव की ओर जाने लगा है. 

टॅग्स :बिहारप्रवासी मजदूरभारतमुंबईअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल