लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल बोले- 'मेरे बाद ममता बनर्जी और पिनरई विजयन का नंबर था', इस्तीफा न देने के सवाल पर भी दिया जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 25, 2024 15:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर मैं आज इस्तीफा दे दूं, तो वे कल ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन की सरकार गिरा देंगे। जहां भी भाजपा हारेगी, वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी सरकार गिराई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल इस समय जमानत पर बाहर हैंजमानत पर बाहर आने के बाद से ही केजरीवाल बीजेपी और मोदी सरकार पर हमलावर हैंदिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल इस समय जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में जांच का सामना कर रहे केजरीवाल तिहाड़ जेल में थे और उन्हें लोकसभा चुनाव के कारण जमानत मिली। जमानत पर बाहर आने के बाद से ही केजरीवाल बीजेपी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। केजरीवाल ने कहा है कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और केंद्र सरकार लोगों को डराने के लिए चुने हुए मुख्यमंत्रियों को भी जेल भेजने से नहीं हिचक रही है। 

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए साक्षात्कार में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और फिर उन्हें। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर के बीजेपी देश की जनता को संदेश दे रही है कि अगर वे केजरीवाल को झूठे मामले में गिरफ्तार कर सकते हैं तो किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर मैं आज इस्तीफा दे दूं, तो वे कल ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन की सरकार गिरा देंगे। जहां भी भाजपा हारेगी, वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी सरकार गिराई जा सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे इस देश की आजादी के लिए लोग लंबे समय तक जेल गए, वैसे ही हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं।

जेल जाने के बाद भी इस्तीफा न देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि जब मैं पहली बार सीएम बना तो बिना किसी उकसावे के 49 दिन में इस्तीफा दे दिया। इस बार मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं क्योंकि यह मेरे संघर्ष का हिस्सा है। बीजेपी को पता है कि वह दिल्ली में आप को नहीं हरा सकती। मैं कभी कुर्सी या पद का लालची नहीं रहा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को जेल में डाल दिया तो लोकतंत्र जेल से चलेगा। हम इससे पूरी ताकत से लड़ेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPपिनाराई विजयनप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति