लाइव न्यूज़ :

Saran Seat Violence: छपरा हिंसा में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तीन अंगरक्षकों पर गाज, निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2024 15:41 IST

Saran Seat Violence: सारण के एसपी से मिली रिपोर्ट के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी के बॉडीगार्ड जितेंद्र सिंह को निलंबित किया गया था। सिपाही आफताब और सिपाही कृपानंदन को निलंबित कर दिया गया है।चुनाव के दिन छपरा में रोहिणी आचार्य के साथ घूम रहे थे।

Saran Seat Violence: बिहार के छपरा हिंसा मामले में लालू परिवार बुरी तरह से घिरता नजर आ रहा है। इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सारण से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपने साथ अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिले सरकारी सुरक्षाकर्मियों को लेकर घूम रही थीं। जिसके बाद उन सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। सारण एसपी गौरव मंगला की रिपोर्ट पर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए दो और सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ राबड़ी देवी के तीन बॉडीगार्ड को अब तक निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि इससे पहले राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड जितेंद्र सिंह को निलंबित किया गया था। आज सिपाही आफताब और सिपाही कृपानंदन को निलंबित कर दिया गया है।

दोनों चुनाव के दिन छपरा में रोहिणी आचार्य के साथ घूम रहे थे। सुरक्षाकर्मी मोहम्मद आफताब आलम (सिपाही नंबर 108) वैशाली के जिला बल में तैनात था। वहीं सिपाही कृपानंद यादव पटना बीएमपी 5 में था। सारण के एसपी से मिली रिपोर्ट के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

ऐसे में अब यहा जाने लगा है कि इस मामले में रोहिणी आचार्य पर भी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस तरह की कार्रवाई के बाद रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने एक्स पर दो तस्वीरें शेयर करके पूछा है कि नीतीश कुमार जी के चहेते मंत्री जी की बेटी-दामाद को किन प्रावधानों के तहत सुरक्षा की विशेष-सुविधा मुहैया है? मंत्री जी की बेटी व दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी-अंगरक्षक किसके हैं? क्या मंत्री जी की बेटी व दामाद सुरक्षा-बंदोबस्त की किसी विशेष-कैटेगरी में आते हैं?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४सरनराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत15 दिन में खाली कीजिए?, बिहार में सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने को कहा?

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?