Greater Noida: जानलेवा निकला 'मैडम मोमो' का मोमोज, 20 लोग बीमार, दो आईसीयू में भर्ती

By धीरज मिश्रा | Published: May 25, 2024 04:15 PM2024-05-25T16:15:34+5:302024-05-25T16:17:57+5:30

Greater Noida: मोमोज खाने वाले लोग सावधान हो जाए। मोमोज आपके सेहत को खराब कर रहा है। अगर समय रहते मोमोज खाना नहीं छोड़ते तो यह आपको अस्पताल पहुंचा सकता है।

Greater Noida Momo Stall Food Poisoning Madam Mom | Greater Noida: जानलेवा निकला 'मैडम मोमो' का मोमोज, 20 लोग बीमार, दो आईसीयू में भर्ती

फाइल फोटो

Highlightsग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से बीमार पड़े लोगपेट में दर्द के बाद लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती खाद्य विभाग ने लिया एक्शन, रेस्टोरेंट को किया बंद

Greater Noida: मोमोज खाने वाले लोग सावधान हो जाए। मोमोज आपके सेहत को खराब कर रहा है। अगर समय रहते मोमोज खाना नहीं छोड़ते तो यह आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाकर 20 लोग बीमार पड़ गए। इसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं।

जानलेवा मोमोज खाकर 2 लोग की हालात नाजुक बनी हुई है। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इधर मेडम मोमो के नाम रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। साथ ही यहां पर बने मोमोज के सैंपल को जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।

सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। बताते चले कि जो लोग बीमार हुए हैं, उन लोगों ने मेडेम मोमो नाम के रेस्टोरेंट से मोमोज खाए थे। 

खाद्य विभाग से शिकायत में क्या बोले लोग

खाद्य विभाग से शिकायत में फराज, मुदरत और साहेब खान ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बीते मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्च मार्किट में मैडम मोमोज रेस्टोरेंट से मोमोज खाने गए थे। लेकिन जब घर लौटे तो उन्हें उल्टी आनी शुरू हो गई। पेट में जोर का दर्द होने लगा। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जहां दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है। बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अन्य लोग भी मोमोज खाने के बाद शिकायत कर रहे हैं, लोगों ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। 

मोमोज खाने से होने वाले नुकसान

ज्यादा मोमोज खाने से मोटापा बढ़ता है। इसके साथ ही बवासीर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि, मोमोज के साथ तीखी चटनी दी जाती है जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। मोमोज खाने से हड्डियां भी कमजोर होती जाती हैं।

Web Title: Greater Noida Momo Stall Food Poisoning Madam Mom

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे