लाइव न्यूज़ :

Karakat Lok Sabha Constituency: 'अपहरण, डकैती, हत्या, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 14:27 IST

Karakat Lok Sabha Constituency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने काराकाट लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने बिहार में कई चुनावी सभाओं को किया संबोधित काराकाट में पीएम ने कहा, एनडीए बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आई हैकाराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह

Karakat Lok Sabha Constituency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने काराकाट लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मैं हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को जंगलराज पार्ट-2 से सावधान करना चाहता हूं। युवाओं ने वो पुराने दिन नहीं देखें हैं जब शाम होने के बाद बाहर निकलना मुश्किल था। बाहर से कोई रात में रेलवे स्टेशन पहुंचता था तो घर नहीं जाता था, वह घर जाने के लिए सुबह के उजाले का इंतज़ार करता था।

पीएम मोदी ने कहा कि अपहरण, डकैती, हत्या, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था। लेकिन, यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आई है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर गलती से भी ये इंडी वाले मजबूत होते दिखे, तो फिर उनको दाना-पानी मिलेगा और ये फिर मिलकर आपका भविष्य तबाह कर देंगे। पीएम ने कहा कि ये जो लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात है, ये बिहारियों के अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है, कांग्रेस के खिलाफ़ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है।

आरजेडी में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए। इंडी गठबंधन के एक साथी डीएमके के नेता ने बिहारियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी, तेलंगाना में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने बिहारियों को भला-बुरा कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आए दिन बिहारियों को गालियां देती हैं।

लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं में उनके खिलाफ एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई है। इन लोगों को आपके स्वाभिमान और बिहार के गौरव की चिंता नहीं है। इनको सिर्फ अपने वोटबैंक की चिंता है।

यहां बताते चले कि काराकाट सीट से एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं, उन्हें टक्कर देने के लिए भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :काराकाटकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबिहारनरेंद्र मोदीपवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?