लाइव न्यूज़ :

Greater Noida: जानलेवा निकला 'मैडम मोमो' का मोमोज, 20 लोग बीमार, दो आईसीयू में भर्ती

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 16:17 IST

Greater Noida: मोमोज खाने वाले लोग सावधान हो जाए। मोमोज आपके सेहत को खराब कर रहा है। अगर समय रहते मोमोज खाना नहीं छोड़ते तो यह आपको अस्पताल पहुंचा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से बीमार पड़े लोगपेट में दर्द के बाद लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती खाद्य विभाग ने लिया एक्शन, रेस्टोरेंट को किया बंद

Greater Noida: मोमोज खाने वाले लोग सावधान हो जाए। मोमोज आपके सेहत को खराब कर रहा है। अगर समय रहते मोमोज खाना नहीं छोड़ते तो यह आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाकर 20 लोग बीमार पड़ गए। इसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं।

जानलेवा मोमोज खाकर 2 लोग की हालात नाजुक बनी हुई है। दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इधर मेडम मोमो के नाम रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। साथ ही यहां पर बने मोमोज के सैंपल को जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।

सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। बताते चले कि जो लोग बीमार हुए हैं, उन लोगों ने मेडेम मोमो नाम के रेस्टोरेंट से मोमोज खाए थे। 

खाद्य विभाग से शिकायत में क्या बोले लोग

खाद्य विभाग से शिकायत में फराज, मुदरत और साहेब खान ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बीते मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्च मार्किट में मैडम मोमोज रेस्टोरेंट से मोमोज खाने गए थे। लेकिन जब घर लौटे तो उन्हें उल्टी आनी शुरू हो गई। पेट में जोर का दर्द होने लगा। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जहां दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है। बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अन्य लोग भी मोमोज खाने के बाद शिकायत कर रहे हैं, लोगों ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। 

मोमोज खाने से होने वाले नुकसान

ज्यादा मोमोज खाने से मोटापा बढ़ता है। इसके साथ ही बवासीर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि, मोमोज के साथ तीखी चटनी दी जाती है जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। मोमोज खाने से हड्डियां भी कमजोर होती जाती हैं।

टॅग्स :मोमो चैलेंजग्रेटर नोएडाFood and Civil Supplies DepartmentFood and Drug AdministrationFood Corporation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई