लाइव न्यूज़ :

Bhopal 7 Tribal Girls Raped: लेडी टीचर ने दिया धोखा, 7 लड़कियों का बलात्कार, आरोपी ने वॉयस चेंजिंग ऐप का किया इस्तेमाल

By धीरज मिश्रा | Published: May 25, 2024 12:51 PM

आरोपी ने एक एक करके करीब 7 लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। यहां पर आदिवासी लड़कियों से बलात्कार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसात आदिवासी लड़कियों का हुआ बलात्कार आरोपी लेडी टीचर की आवाज में लड़कियों को करता था फोन पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhopal 7 tribal Girls Raped: यदि आपको फोन पर कोई लेडी टीचर स्कॉलरशिप देने का दावा कर रही है तो आप सावधान हो जाए। क्योंकि, मध्यप्रदेश के भोपाल से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां पर 7 आदिवासी लड़कियों को फोन पर स्कॉलरशिप देने का दावा किया गया। लेडी टीचर की आवाज पर लड़कियों ने भरोसा किया और उसके बुलाए गए पते पर पहुंची।

बस यहीं पर लड़कियों से गलती हो गई, उन्होंने क्रॉस चेक नहीं किया। जिस लेडी टीचर की आवाज पर उन्होंने भरोसा किया, असल में वह लेडी नहीं बल्कि पुरुष था, जो वॉयस चेंजिंग ऐप के माध्यम से लेडी की आवाज में लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहा था। लेडी की आवाज में बोलने वाले इस आरोपी ने एक एक करके करीब 7 लड़कियों को स्कॉलरशिप देने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया।

यहां पर आदिवासी लड़कियों से बलात्कार किया है। बलात्कार की यह खौफनाक घटना को अंजाम मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिया गया। अब तक आरोपियों के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए हैं। 

आरोपी ने स्वीकारा 7 के साथ किया बलात्कार

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सीधी रवींद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 7 लड़कियों के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी सहित दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं इस साल जनवरी में हुई हैं। हालांकि, किसी ने इसकी रिपोर्ट नहीं की।

लेकिन 5 से 6 दिन पहले एक ने इस संबंध में इसकी जानकारी दी। जब हमने चेक किया तो आरोपी अन्य लड़कियों के साथ लेडी की आवाज में बातचीत करता पाया गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। पुलिस को तीन दिनों की रिमांड मिली है। 

कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को निकाला नंबर

मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपी एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का नंबर निकालते थे। इसके बाद मोबाइल में वॉयस चेंजिंग ऐप डाउनलोड किया। इस ऐप के माध्यम से वह लड़कियों को बुलाते थे। वहां आरोपी खुद को महिला टीचर के बेटे के रूप में पेश करता था और टीचर से मिलवाने के बहाने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर एक घर में ले जाता था और वहां उनसे बलात्कार करता था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSaharanpur: जानवर बना इंसान... जिंदा कछुए को चूल्हे पर जलाया, बनाते रहे वीडियो, दो गिरफ्तार

क्राइम अलर्टJaipur Student Suicide: बिहार से कोटा का सफर 'सुसाइड' पर खत्म, जेईई की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या

विश्वपिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा किया, 5 लाख में 72 साल के बूढ़े को बेच दी बेटी, पुलिस ने पकड़ा

क्राइम अलर्टBhopal: 'मेरी लड़की कहां है'... 76 साल के बुजुर्ग की हत्या, नाती लड़की लेकर भागा, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टHusband Raped Wife: 'बैरी पिया' ने बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, पत्नी पहुंची थाने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टBadaun farmer bull death: फसल चर रहा था सांड, रखवाली कर रहा किसान भगाने गया, पटक-पटक कर मार डाला

क्राइम अलर्टSalman Khan Firing Case: सलमान खान की जान लूंगा, लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार मेरे साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदिल्ली के दक्षिणपुरी में देसी कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे थे 3 बदमाश, अचानक मौके पर पहुंची पुलिस और फिर...

क्राइम अलर्टChamundi Gunpowder Company Blast: विस्फोट में मरने वालों की संख्या 8, कामगार प्रमोद चवारे का अभी चल रहा इलाज

क्राइम अलर्टSaran Car Fire: कार में आग, पति के सामने ही जिंदा जली पत्नी, अयोध्या धाम दर्शन कर लौटा रहा था दंपति