लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal On Chaudhry Fawad: केजरीवाल के 'एक्स' पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की घुसपैठ, जवाब में केजरीवाल ने धो डाला

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 15:01 IST

Arvind Kejriwal On Chaudhry Fawad: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को सबक सिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को दिया जवाब केजरीवाल ने कहा, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैंइस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं, आप अपने देश को संभालिये

Arvind Kejriwal On Chaudhry Fawad: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को सबक सिखाया है। फवाद ने सीएम केजरीवाल के एक्स पर किए एक पोस्ट पर लिखा कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हराया जा सकता है। केजरीवाल ने फवाद के इस पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

केजरीवाल ने लिखा कि मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को संभालिये। केजरीवाल ने कहा कि भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। मालूम हो कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों सहित छठे चरण के तहत 58 सीटों पर मतदान हुआ।

सीएम केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग किया। सीएम केजरीवाल ने इस संबंध में एक फोटो अपने एक्स एकाउंट से शेयर की। सीएम ने कहा कि मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है। वो नहीं जा पाईं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला। आप भी वोट डालने ज़रूर जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वोट ज़रूर डालकर आएं। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के ख़िलाफ़ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी के सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आप की ओर से मैदान में चार उम्मीदवार हैं और कांग्रेस की ओर से तीन उम्मीदवार हैं। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीट्विटरपाकिस्तानFawad Chaudharyलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र