लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2021 10:13 PM

ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध पांच करोड़ रुपये की उगाही का मामला दर्ज किया गया था। ठाणे में दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मुंबईः ठाणे पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है।

वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे। 

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के विरुद्ध उगाही के एक मामले में ठाणे में दर्ज प्राथमिकी में नामजद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सुनील जैन और संजय पुनमिया की हिरासत मुंबई पुलिस से ली गई जिसने उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में पांच आरोपियों के विरुद्ध पांच करोड़ रुपये की उगाही का मामला दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपी पुनमिया और जैन हैं, जिन्हें एक स्थानीय अदालत द्वारा 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों में सिंह, डीसीपी (अपराध) पराग मनेरे और मनोज घोटेकर शामिल हैं। 

टॅग्स :मुंबई पुलिससचिन वाझेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: डेटिंग ऐप पर योगा टीचर को मिला प्यार! इंग्लैंड से भेजा गिफ्ट, फिर प्रेमिका के खाते से उड़ा लिए 3.36 लाख

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Residence Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी, शूटरों की रेकी करने में की मदद

क्राइम अलर्टMumbai Woman Rape: पति ने किया बलात्कार, पत्नी ने बनाया वीडियो, फिर मांगे पैसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

क्राइम अलर्टSalman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले अनुज थापन की मौत, पुलिस कस्टडी में की खुदखुशी

क्राइम अलर्टमहादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से की गिरफ्तारी

भारत अधिक खबरें

भारतSupreme Court On Arvind Kejriwal: 'उन्हें पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था' अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

भारतBrij Bhushan Singh: डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला, ये धाराएं लगीं

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: बेल तो मिली, हाथ बांध दिए, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की शर्तें तय की

भारतSaran LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला, भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को सपोर्ट

भारतSunita Kejriwal Reaction: पति की रिहाई पर सुनीता का भावुक पोस्ट, कहा, 'ये लोकतंत्र की जीत है'