लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक का गश्ती पोत ‘‘वराड” सेवा में शामिल, 30 एमएम और 12.7 एमएम बंदूकों से लैस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 19:48 IST

पोत ‘वराड’ को केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडवीय ने शुक्रवार को यहां सेवा में शामिल किया। लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड ने 98 मीटर लंबे जहाज को यहां से पास कट्टुपल्ली में अपने यार्ड में तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोत में अत्याधुनिक नौवहन एवं संचार उपकरण लगे हुए हैं।सात पोतों की सीरीज में से पांचवा पोत है जिसके लिए एल एंड टी रक्षा मंत्रालय से करार हासिल करने में कामयाब रहा।

भारतीय तटरक्षक के गश्ती पोत ‘वराड’ को केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडवीय ने शुक्रवार को यहां सेवा में शामिल किया। लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड ने 98 मीटर लंबे जहाज को यहां से पास कट्टुपल्ली में अपने यार्ड में तैयार किया है।

इस पोत में अत्याधुनिक नौवहन एवं संचार उपकरण लगे हुए हैं। मंत्री ने तटरक्षक के महानिदेशक के नटराजन, चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के प्रमुख पी रवींद्रन और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में यहां चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर पोत को सेवा में शामिल किया। मांडवीय ने एक फलक का भी अनावरण किया जिसपर पोत को सेवा में शामिल करने की तिथि अंकित थी।

तट से दूर खुले समुद्र में गश्त करने वाला यह सात पोतों की सीरीज में से पांचवा पोत है जिसके लिए एल एंड टी रक्षा मंत्रालय से करार हासिल करने में कामयाब रहा। एल एंड डी शिपबिल्डिंग लिमिटेड के प्रमुख एस कन्नन ने कहा कि सेवा में शामिल किए जाने से पहले पोत का कई बार परीक्षण किया गया है।

तटरक्षक महानिदेश के नटराजन ने कहा कि इस पोत से पहले आईसीजीसी वराड की पिछली पीढ़ी 28 वर्षों तक सेवा में रही। उन्होंने कहा कि आवंटित निधि का 90 प्रतिशत पोतों को स्वदेशी बनाने पर खर्च किया जाता है। पोत 30 एमएम और 12.7 एमएम बंदूकों से लैस है।

टॅग्स :तमिलनाडुराजनाथ सिंहडिफेन्स एक्सपो २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज