लाइव न्यूज़ :

China Border Dispute: "कोई भी देश की एक इंच जमीन नहीं कब्जा नहीं कर सकता", राजनाथ सिंह ने एक बार फिर विपक्ष द्वारा लगाये जा रहे 'चीनी घुसपैठ' के आरोपों से साफ इनकार किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 26, 2024 09:10 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित चीनी घुसपैठ पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी देश में एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित चीनी घुसपैठ पर विपक्ष के लगाये आरोपों को सिरे से खारिज कियाउन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों पर कहा कि कोई भी देश में एक इंच जमीन कब्जा नहीं कर सकताराजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी अपने सैनिकों के साहस और वीरता पर प्रश्न नहीं खड़ा किया

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित चीनी घुसपैठ पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी देश में एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने कभी भी देश के सैनिकों के साहस और वीरता पर प्रश्न नहीं खड़ा किया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में रक्षामंत्री सिंह ने कहा, ''मैं रक्षा मंत्री के रूप में देश के नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है।''

राजनाथ सिंह के इस बयान के उलट विपक्षी दल चीन के भारतीय सीम में कथित घुसपैठ को लेकर लगातार मोदी सरकार पर दबाव बना रहा है। इस संबंध में राजनाथ सिंह के मौजूद खंडन से पहले भी कई मौकों पर सरकार ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है।

भारत और चीन के बीच 2020 में सीमा पर गतिरोध देखने को मिला जब दोनों देशों के सैनिक पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी के पास भिड़ गए। इस मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देश अब सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कमांडर स्तर की वार्ता कर रहे हैं, जिसका विवरण मीडिया के सामने नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा लेकिन अगर इस पर चर्चा होगी तो उससे लोगों को गर्व होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, "फिलहाल भारत और चीन के बीच अच्छे माहौल में कमांडर स्तर की बातचीत हो रही है और मुझे लगता है कि हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए लेकिन अगर मैं इस बात पर चर्चा करना शुरू कर दूं कि किस बिंदु पर क्या है, तो लोगों को गर्व महसूस होगा। लेकिन मैं खुलासा अभी नहीं करना चाहता क्योंकि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।''

मालूम हो कि दिसंबर 2022 में दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया था, जब अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों ओर से एक और झड़प हुई थी, भारत सरकार ने चीन पर आरोप लगाया था कि वो अपनी सेना के जरिये एलएसी पर यथास्थिति को "एकतरफा" बदलने की कोशिश कर रही है।

वहीं चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है, जिस दावे को भारत पहले भी कई बार खारिज कर चुका है। भारत का कहना है कि अरुणाचल देश का अभिन्न अंग है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहRajnath Union Defenseचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र