Akola Hottest City: 45.6 डिग्री सेल्सियस, धारा 144 लागू, निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव, पढ़िए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2024 12:06 PM2024-05-26T12:06:35+5:302024-05-26T12:07:56+5:30

Akola Hottest City: जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

Akola hottest city in Maharashtra last two days recorded maximum temperature 45 degrees Celsius district collector imposes Sec 144 | Akola Hottest City: 45.6 डिग्री सेल्सियस, धारा 144 लागू, निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव, पढ़िए गाइडलाइन

सांकेतिक फोटो

HighlightsAkola Hottest City: अकोला 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था।Akola Hottest City: इस तारीख को मध्य प्रदेश का खरगोन देश का सबसे गर्म शहर था। Akola Hottest City: अकोला के जिलाधिकारी ने शनिवार को 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

Akola Hottest City: महाराष्ट्र का अकोला जिला पिछले दो दिन में राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अकोला में लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 शनिवार को लागू कर दी। जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

उन्होंने निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का निर्देश दिया। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह इस महीने शहर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। पिछले कुछ दिनों से विदर्भ क्षेत्र के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अकोला 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था। इस तारीख को मध्य प्रदेश का खरगोन देश का सबसे गर्म शहर था। अकोला के जिलाधिकारी ने शनिवार को 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

Web Title: Akola hottest city in Maharashtra last two days recorded maximum temperature 45 degrees Celsius district collector imposes Sec 144

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे