लाइव न्यूज़ :

Rajkot Fire Tragedy: राजकोट अग्निकांड में पुलिस का एक्शन, टीआरपी गेम जोन के मैनेजर और पार्टनर हिरासत में...लगातार बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2024 09:03 IST

Rajkot Fire Tragedy: टीआरपी गेम जोन में बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

Open in App

Rajkot Fire Tragedy: गुजरात के राजकोट में हुए दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजकोट स्थित गेमिंग जोन में आग लगने के कारण अब तक 35 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस बीच, पुलिस ने एक्शन लेते हुए गेमिंग जोन के प्रबंधक नितिन जैन और सुविधा में भागीदारों में से एक युवराज सिंह सोलंकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम जोन के तीन पार्टनर हैं- प्रकाश जैन, युवराज सिंह सोलंकी और राहुल राठौड़। 

इस बीच, प्रभावित टीआरपी गेम जोन में बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों को डर है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बच्चों सहित कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। 

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी का कहना है, "हमें शाम करीब साढ़े चार बजे फोन आया था। गेमिंग जोन में अस्थायी ढांचा ढह गया था। करीब 2 घंटे पहले आग पर काबू पाया गया। मलबा हटाया जा रहा है। हम मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में है।"

राजकोट बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला

राजकोट बार एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि एसोसिएशन का कोई भी वकील गेम जोन अग्निकांड के दोषियों का केस नहीं लड़ेगा।

मामले की एसआईटी करेगी जांच

घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पूरी घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। उन्होंने कहा, ''यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। इस आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''

गुजरात सरकार ने राजकोट में भीषण गेम जोन आग की घटना की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक (सीआईडी, अपराध) सुभाष त्रिवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ''इस घटना में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया है. मैं अभी राजकोट जा रहा हूं। एसआईटी आज रात से अपनी जांच शुरू करेगी। व्यवस्थापक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

टॅग्स :अग्निकांडआगराजकोटगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज