लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Lok Sabha Election: 'अगर पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता', राज ठाकरे ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 15:06 IST

Maharashtra Lok Sabha Election: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। यह कहना है मनसे प्रमुख राज ठाकरे का।

Open in App
ठळक मुद्देगुड़ी पड़वा के दिन हमने घोषणा की थी कि इस बार हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे मैंने पहले 5 वर्षों में मोदी सरकार का विरोध किया था क्योंकि उस समय स्थिति अलग थीजैसे-जैसे मोदी सरकार ने नई योजनाओं पर काम करना शुरू किया, मेरे विचार बदल गए

Maharashtra Lok Sabha Election: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। यह कहना है मनसे प्रमुख राज ठाकरे का। ठाकरे ने यह बाते शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा के दिन हमने घोषणा की थी कि इस बार हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। मेरे इस फैसले का कई लोगों के द्वारा गलत बताया गया कई सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले 5 वर्षों में मोदी सरकार का विरोध किया था क्योंकि उस समय स्थिति अलग थी, लेकिन जैसे-जैसे मोदी सरकार ने नई योजनाओं पर काम करना शुरू किया, मेरे विचार बदल गए।

जैसे कि मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म किया। राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया। कई दशकों से राम मंदिर का काम रुका हुआ था वह काम लेकिन मोदी सरकार ने किया। अगर पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मोदी सरकार ने भारत की प्रगति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मोदी सरकार की जो भी योजनाएं हैं वो महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, पीएम मोदी ने कभी भी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया है, वो गुजरात से हैं और उन्हें गुजरात बहुत पसंद है, लेकिन वो सभी राज्यों के लिए सही निर्णय लेते हैं। मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां भी संभव हो महायुति उम्मीदवारों का समर्थन करें। 

मालूम हो कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। 48 सीटें जीतने के लिए एनडीए ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों पहले महाराष्ट्र चंद्रपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। पीएम ने 10 साल में महाराष्ट्र के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। पीएम ने इस दौरान इंडी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मंत्र जहां सत्ता वहां मलाई खाओ।

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावPMO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज