लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र दिवस पर राज ठाकरे की ट्विटर पर एंट्री, जानिए क्या किया पहला Tweet?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 09:39 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सुप्रीमो राज ठाकरे ने आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर ट्विटर पर दामन थामा है। आज 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शानदार शुरुआत की है।

Open in App

मुंबई, 1 मई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना सुप्रीमो राज ठाकरे ने आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर ट्विटर पर दामन थामा है। आज 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शानदार शुरुआत की है। राज ठाकरे ने अपने पहले ही ट्वीट में लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 पहले ट्वीट में राज ठाकरे लिखते हैं, 'आज महाराष्ट्र दिन, आज मराठी माणूस को उसका राज्य मिला और मराठी भाषा को मान्यता मिली। इस राज्य के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। मेहनत की है, आज उस बारे में सोचने का और अपने जिम्मेदारियों को जानने का दिन है, जय महाराष्ट्र।

राज ठाकरे के ट्विटर पर आते ही उनके चाहने वाले उनको फॉलो करने लगे हैं। अब तक करीब  5 हजार से ज्यादा उनके फॉलोवर्स बन गए हैं। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे ने लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। वहीं, कुछ सालों पहले की राज ठाकरे ने फेसबुक पर एंट्री की थी, जहां उनके आते ही 4.5 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरु कर दिया था।

राज ठाकरे के फेसबुक से जुड़ने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्टून शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया था। इतना ही नहीं राज ठाकरे ने फेसबुक से जुड़ते ही लाइव किया था, जो हिट भी हुआ था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राज ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्र दिवसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल