लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: 'प्रचंड मोदी लहर' में भी हार गए केंद्रीय मंत्री अहीर और गीते

By भाषा | Published: May 24, 2019 12:40 PM

इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

मुंबई, 24 मईः इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी थी, जिनमें से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और सुभाषा भामरे तो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन हंसराज अहीर और अनंत गीते हार गए। गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर 2,16,009 मतों से भारी जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी नाना पटोले को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

20 राउंड की मतगणना के बाद आए अंतिम नतीजे में गडकरी को 6,60,221 वोट मिले, जबकि पटोले को 4,44,212 वोट मिले। वर्ष 2014 में, गडकरी ने नागपुर सीट पर 2,84,828 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे धुले सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। भाजपा उम्मीदवार भामरे को 6,13,533 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी कुणाल पाटिल को 3,84,290 वोट मिले।

भाजपा को चंद्रपुर में झटका लगा, जहां केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर कांग्रेस के सुरेश उर्फ बालू धनोरकर से 44,763 मतों के अंतर से हार गए। यह महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र लोकसभा सीट है। चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले शिवसेना के विधायक धनोरकर को 5,59,507 वोट मिले, जबकि अहीर को 5,14,744 मत मिले।

वर्ष 2014 में अहीर ने चंद्रपुर से 2,36,269 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। रायगढ़ में, शिवसेना नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते राकांपा के सुनील तटकरे से हार गए। तटकरे को 4,86,968 वोट मिले, जबकि गीते को 4,55,530 वोट मिले।

मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री जीते

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे। प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से आठ के सिर जीत का सेहरा बंधा। मनोबल के लिहाज से सबसे बड़ी जीत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को हासिल हुई। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaran Seat Violence: छपरा हिंसा में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के तीन अंगरक्षकों पर गाज, निलंबित

भारतArvind Kejriwal On Chaudhry Fawad: केजरीवाल के 'एक्स' पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की घुसपैठ, जवाब में केजरीवाल ने धो डाला

भारतKarakat Lok Sabha Constituency: 'अपहरण, डकैती, हत्या, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतLok Sabha Election Phase 6th: ऊंगली दिखाओ, रसमलाई खाओ, फ्री में दुकानदार ने क्यों बांटी रसमलाई

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai: बीएमसी ने 30 मई से शहर में 5 फीसदी पानी कटौती की घोषणा की, यहां जानिए पूरा विवरण

भारतPune Porsche Crash: पुलिस ने किया खुलासा, ड्राइवर पर आरोपी के परिजन ने बनाया दबाव, रिश्वत की भी पेशकश की

भारतGreater Noida: जानलेवा निकला 'मैडम मोमो' का मोमोज, 20 लोग बीमार, दो आईसीयू में भर्ती

भारतराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारिता धर्म पर उठाया सवाल, कहा-मोदी का इंटरव्यू लेने 3 मिनट मक्खन लगाते हैं

भारतअरविंद केजरीवाल बोले- 'मेरे बाद ममता बनर्जी और पिनरई विजयन का नंबर था', इस्तीफा न देने के सवाल पर भी दिया जवाब