लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर की 'आंधी', 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

By भाषा | Published: May 24, 2019 1:24 PM

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है।सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

हिमाचल प्रदेश में बसपा के चार प्रत्याशियों सहित 37 उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव 2019 में जमानत जब्त हो गई है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 37 प्रत्याशी अपनी 25,000 रुपये की जमानत राशि बचाने के लिए अनिवार्य 16.67 प्रतिशत वोट भी नहीं जुटा सके।

सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा में नौ-नौ और शिमला से चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। शिमला, बसपा और हमीरपुर में तो बसपा प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। 

प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है।

 वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है। रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं। मंडी से रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया है।

 वहीं, शिमला से सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के धनी राम शांडिल को मात दी है। बता दें कि 2014 में भी भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर ने पवन काजल को हराया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा लोगों को धर्म और जातियों में बांट रही है, अगर वो सत्ता में दोबारा आती है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा", शशि थरूर ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी के जरिये राज्य सरकारों को गिराने के खेल में माहिर है", मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रधानमंत्री पर हमला

विश्वLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी 2024 चुनाव भारत के इतिहास में ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे, भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स ने कहा

भारतGhazipur Lok Sabha Seat: 'माफिया 'लाल बत्ती' लेकर घूमते थे, हर महीने 2-3 बड़े दंगे होते थे', सपा की सरकार पर पीएम मोदी का हमला

भारतLok Sabha Election 6th Phase: इलाज का नहीं हुआ असर, हार्ट अटैक ने छीनी विधायक की जान

भारत अधिक खबरें

भारतKarakat Lok Sabha Seat: 'बिहार का शेर है पवन सिंह, पार्टी के भरोसे कमजोर लोग आते हैं', खेसारी लाल यादव ने बीजेपी पर ली चुटकी

भारतबंगाल की खाड़ी पर 'रेमल' चक्रवात आने की उम्मीद, IMD का बारिश और तीव्र हवा को लेकर हाई अलर्ट!

भारतVivek Vihar Fire Accident: शिशुओं को 'फरिश्ते योजना' से मिलेगा इलाज, दोषियों को मिलेगी सजा, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिए निर्देश

भारतAkola Hottest City: 45.6 डिग्री सेल्सियस, धारा 144 लागू, निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव, पढ़िए गाइडलाइन

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी आप 'मंगलसूत्र' से 'मुजरा' पर आ गये, क्या प्रधानमंत्री की भाषा ऐसी होनी चाहिए?", तेजस्वी यादव का नरेंद्र मोदी पर हमला