लाइव न्यूज़ :

Karnataka Politics News: बिजली चोरी मामले में 68526 रुपये का जुर्माना भरा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर गंभीर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2023 17:15 IST

Karnataka Politics News: दिवाली पर यहां जे पी नगर में अपने निवास को जगमग करने के लिए अवैध कनेक्शन से बिजली लेने के मामले में उन्होंने 68,526 रुपये का जुर्माना भरा है।

Open in App
ठळक मुद्देराशि को ‘अनुचित एवं अत्यधिक’ करार दिया।जुर्माना राशि की गणना के तरीके को लेकर विरोध जताया।कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण राजनीतिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

Karnataka Politics News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल सेक्यूलर (जद-एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली पर यहां जे पी नगर में अपने निवास को जगमग करने के लिए अवैध कनेक्शन से बिजली लेने के मामले में उन्होंने 68,526 रुपये का जुर्माना भरा है।

उन्होंने इस राशि को ‘अनुचित एवं अत्यधिक’ करार दिया। जद-एस के प्रदेश अध्यक्ष ने जुर्माना राशि की गणना के तरीके को लेकर विरोध जताया। उन्हें उनके विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी में भी कमियां नजर आईं। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

‘बेंगलोर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड’ (बेसकॉम) के सहायक अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में कुमारस्वामी ने उनके स्टाफ द्वारा सेवा में रखे गये बिजली ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया जिसने परीक्षण के उद्देश्य से तार खींच लिया और उसे उनके घर के सामने के बिजली के खंभे से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही मुझे पता चला, मैंने अपने कर्मी से बिजली के खंभे से तार हटाने को कहा।

जब जगमगाने का यह काम चल रहा था या परीक्षण का काम चल रहा था तब मैं घर पर नहीं था, मैं रामनगर जिले के बिदादी में अपने घर पर था। बिजली वाले ने बिना मेरी जानकारी के अपने मन से काम किया।’’ कुमारस्वामी ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी त्रुटिपूर्ण है।

क्योंकि बेसकॉम के सहायक अधिशासी अभियंता ने बतौर शिकायतकर्ता कहा है कि उन्होंने अपने सामने चोरी होते हुए देखी जब कि तथ्य इसके उलट है। कुमारस्वामी के अनुसार उनके खिलाफ मामला दर्ज करने वाले बेसकॉम अभियंता ने उनके सामने स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद वह जद-एस नेता के आवास पर निरीक्षण के लिए आये थे।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘अनुचित और अत्यधिक भुगतान की मांग के आलोक में बतौर ग्राहक अपनी चिंता सामने रखना और ऐसी बातों पर विरोध करना मेरा अधिकार है।’’ कांग्रेस ने 14 नवंबर को आरोप लगाया था कि कुमारस्वामी ने दीपावली पर अपने घर को जगमगाने के लिए बिजली की चोरी की थी।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज