लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Controversy: मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं, मस्जिद के तहखाने में हिंदूओं की पूजा पर रोक लगाने से किया इनकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 14:49 IST

वाराणसी की विवादित ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली मस्जिद इंतजामिया कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुक्रवार को बेहद तगड़ा झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मस्जिद इंतजामिया कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका हाईकोर्ट ने मस्जिद के तहखाने में हिंदूओं की पूजा पर रोक लगाने से किया इनकार वाराणसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी

प्रयागराज:वाराणसी की विवादित ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली मस्जिद इंतजामिया कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुक्रवार को बेहद तगड़ा झटका लगा है।

हाईकोर्ट ने वाराणसी कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें वाराणसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद की मस्जिद इंतजामिया कमेटी को 17 जनवरी के आदेश को चुनौती देने के लिए अपनी दलीलों में संशोधन करने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया, जिसके परिणामस्वरूप वाराणसी कोर्ट द्वारा 31 जनवरी का मस्जिद के तहखाने में पूजा का आदेश पारित किया गया था। हाईकोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 फरवरी को करेगा।

हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच ने कहा कि मस्जिद पक्ष को पहले 17 जनवरी 2024 के आदेश को चुनौती देनी चाहिए। इस आदेश के जरिए जिलाधिकारी वाराणसी को रिसीवर नियुक्त किया गया है और इसके बाद वाराणसी के डीएम ने 23 जनवरी को ज्ञानवापी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद जिला न्यायालय ने 31 जनवरी के अंतरिम आदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को पुजारी को मस्जिद के तहखाने में पूजा कराने की अनुमति दी। हाईकोर्ट ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी के वकील एसएफए नकवी से पूछा कि 17 जनवरी 2024 के मूल आदेश को चुनौती क्यों नहीं दी गई?

इस पर मस्जिद इंतजामिया कमेटी के वकील ने कहा, ''31 जनवरी के आदेश के कारण उन्हें तुरंत आना पड़ा। हम कोर्ट के मूल आदेश को चुनौती देंगे क्योंकि आदेश मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट ने रात में ही तैयारी कर ली और नौ घंटे के भीतर पूजा भी करवा ली।"

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने अपील की विचारणीयता पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मूल आदेश को चुनौती नहीं दी गयी है। वाराणसी की कोर्ट ने वादी को राहत नहीं दी है। इसका अधिकार मंदिर ट्रस्ट को दिया गया है।

इससे पहले मस्जिद इंतेज़ामिया कमेटी इस विवाद में बीते गुरुवार तड़के सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया था।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदAllahabad High Courtवाराणसीकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना