लाइव न्यूज़ :

"ईडी अब अपना असली राजनीतिक रंग दिखा रही है, वो और सीबीआई भाजपा के गुंडे हो गए हैं", 'आप' नेता आतिशी मार्लेना ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2024 07:53 IST

आप नेता आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के 'गुंडे' की तरह बर्ताव कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के 'गुंडे' की तरह बर्ताव कर रही हैंआम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी मार्लेना ने किया इस बात का दावा मार्लेना ने कहा कि ईडी बिना किसी सबूत के अरविंद केजरीवाल को लगातार समन भेज रही है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की मंत्री आतिशी मार्लेना ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अरविंद केजरीवाल पर जारी बयान से साबित होता है कि ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'गुंडे' की तरह बर्ताव कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आतिशी ने बीते सोमवार को एक वीडियो बयान जारी करते हुए दावा किया, "ईडी का बयान साबित करता है कि ईडी और सीबीआई भाजपा के गुंडे बन गए हैं। ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जब उनके पास कोई सबूत नहीं है, उसके बाद भी वो लगातार एक के बाद एक समन भेज रहे हैं।"

आतिशी ने कहा, "ईडी खुद कोर्ट गई है लेकिन वे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान नहीं कर रही है। वे कोर्ट तक के फैसले का इंतजार नहीं कर सकते हैं। ईडी अब अपना असली राजनीतिक रंग दिखा रही है। ये सब केवल इसलिए हो रहा है ताकि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोका जा सके।"

इस बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत खारिज किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने बयान जारी किया है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार करने के सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले से हम सम्मानपूर्वक असहमत हैं, लेकिन हमें अपनी न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें यकीन है कि आखिरकार न्याय होगा।"

आप ने कहा कि यह शर्मनाक है कि बीजेपी के इशारे पर ईडी और सीबीआई ने बिल्कुल फर्जी और मनगढ़ंत मामले में सत्येन्द्र जैन को करीब दो साल से जेल में डाल रखा है। पार्टी ने कहा कि जैन को मई 2022 में 2010-12 और 2015-16 के दौरान तीन कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आप ने दावा किया कि सत्येन्द्र जैन के खिलाफ पूरा मामला कुछ हवाला ऑपरेटरों के बयानों पर आधारित है, जिन्होंने तीन कंपनियों में शेयरधारिता खरीदने के लिए कुछ पैसे जमा किये थे, जिनमें सत्येन्द्र जैन की पत्नी की हिस्सेदारी नगण्य थी।

पार्टी ने कहा कि हवाला ऑपरेटरों ने सत्येन्द्र जैन की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं दिया है और जैन ने इन व्यक्तियों के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया है। इसके साथ आप ने यह भी दावा किया कि ईडी उन हवाला ऑपरेटरों को सलाखों के पीछे डालने के बजाय सत्येन्द्र जैन को ही गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईअरविंद केजरीवालसत्येंद्र जैनSatyendra Jain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार