लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आतिशी सिंह ओर सौरभ भारद्वाज आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, सिसोदिया और जैन की करेंगे भरपाई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2023 08:52 IST

दिल्ली सरकार में आतिशी सिंह और सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल सरकार में आज लेगें मंत्री पद शपथ, दोनों नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने कारण खाली हुए मंत्री पद की करेंगे भरपाई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आप विधायक आतिशी सिंह और सौरभ भारद्वाज लेंगे मंत्री पद की शपथ आतिशी और सौरभ करेंगे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के रिक्त स्थानों की भरपाईआतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं वहीं सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से विधायक हैं

दिल्ली: आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन द्वारा मंत्री पद से दिये गये इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों पर गुरुवार को आतिशी सिंह और सौरभ भारद्वाज को शपथ दिलाएगी। आतिशी और सौरभ केजरीवाल सरकार में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने कारण खाली हुए मंत्री पदों की भरपाई करेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना एख सादे समारोह में आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल समेत आप सरकार के तमाम मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद रहेंगे।

दिल्ली सरकार में उस वक्त दो मंत्रियों के पद रिक्त हुए थे, जब शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में वित्त मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा तिहाड़ जेल जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया गया था। दोनों गिरफ्तारियों में पहले हुई सत्येंद्र जैन के मामले में दिल्ली सरकार ने उनका मंत्री पद से त्यागपत्र नहीं लिया था और वो जेल में मंत्री पद पर बने हुए थे लेकिन मनीष सिसोदिया के तिहाड़ जाते ही परिस्थितियां बदली और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने के बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा लिया और साथ में जेल से महीनों से मंत्री पद संभाल रहे सत्येंद्र जैन को भी इस्तीफा देना पड़ा था।

अरविंद केजरीवाल कैबिनट की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया था, जिसके बाद से इस बात की चर्चाएं तेज थीं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार चलाने के लिए सौरभ भारद्वाज और आतिशी सिंह को सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का खाली हुई मंत्री पद दे सकते हैं।

जेल जाने वाले आप के दोनों पूर्व मंत्रियों के सरकार से हटने के बाद सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को कैबिनेट विस्तार करने और मंत्रियों के तौर पर आतिशी और भारद्वाज के नामों की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के मुखर विधायकों में शुमार किये जाते हैं। वो लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक चुने गये हैं। भारद्वाज अरविंद केजरीवाल की पहली बार बनी 49 दिनों की सरकार में भी मंत्री बने थे। सौरभ भारद्वाज को राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे सौरभ भारद्वाज अन्ना आंदोलन में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं।

वहीं अगर आतिशी सिंह की बात करें तो वो दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। साल 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। विधायक न होते हुए भी आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। वो भी अन्ना आंदोलन के वक्त में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के संपर्क में आईं थीं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह