लाइव न्यूज़ :

भारत में कुल 718 स्नो लेपर्ड मौजूद, हिमाचल से लेकर लद्दाख में इनकी उपस्थिति हुई दर्ज- एसपीएआई रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: January 30, 2024 17:40 IST

यह पहली बार हुआ है कि जब स्नो लेपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया (एसपीएआई) द्वारा इस तरह की जनसंख्या आकलन रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में भारत में मौजूदा स्थिति के हिसाब से 718 स्नो तेंदुओं की संख्या बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 718 हिम तेंदुए मौजूद- एसपीएआई रिपोर्टयह पहली बार है जब इस तरह की रिपोर्ट सामने आई हैइस रिपोर्ट को इकट्ठा करने के लिए वन्यजीव कर्मचारी, शोधकर्ता की सहायता ली गई है

नई दिल्ली: लगातार भारत में तेंदुओं की संख्या में हो रही वृद्धि के बीच पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा एक रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि भारत में तेंदुए की जनसंख्या आकलन समिति ने बताया कि देश में 718 हिम तेंदुए की संख्या उपस्थित है।

यह पहली बार हुआ है कि जब स्नो लेपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया (एसपीएआई) द्वारा इस तरह की जनसंख्या आकलन रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में भारत में मौजूदा स्थिति के हिसाब से स्नो तेंदुओं की संख्या बताई है। इसके साथ ही यह रिपोर्ट पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत बनाई गई है। इसे मंगलवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में जारी की है।

एसपीएआई ने बताया है कि 70 फीसदी से ज्यादा हिम तेंदुए रेंज को कवर किया, जिसमें वन और वन्यजीव कर्मचारी, शोधकर्ता, स्वयंसवेक जैसे कर्मियों का योगदान इस रिपोर्ट में रहा है। 

एसपीएआई की रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि ये हिम तेंदुए लगभग 1,07, 594 किलोमीटर स्क्वायर का क्षेत्र कवर करते हैं। इसमें लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्कम, अरुणाचल प्रदेश में यह रिपोर्ट 2019 से 2023 के बीच इकट्ठा की गई है। लगभग 13,450 किलोमीटर के क्षेत्र में इन तेंदुओं पर सर्वे किया है, जबकि 1,971 स्थानों पर कैमरा को इसके लिए लगाया गया था। स्नो तेंदुए का निवास करीब 93, 392 किलोमीटर स्क्वायर में इनकी उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिसकी अनुमानित उपस्थिति 100,841 किमी स्क्वायर में मानी गई। 

साथ ही इस रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख में 477, उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 151, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21 और जम्मू और कश्मीर में 9 की संख्या है। इसन सबके बावजूद स्नो लेपर्ड ट्रस्ट के अनुसार 2 मिलियन किलोमीटर स्क्वायर में माना जा रहा है। कुछ वैज्ञानिकों की मानें तो अभी करीब 3 से 6 हजार हिम तेंदुओं की संख्या का निर्धारण नहीं हो सका है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशलद्दाखअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज