लाइव न्यूज़ :

दलित दूल्हे के घोड़े पर बैठने को लेकर चार सवर्ण लोगों ने की बदसलूकी और मारपीट, सभी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2020 19:15 IST

दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठाने से नाराज चार सवर्ण लोगों को पुलिस ने जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित करने, घोड़े से जबरदस्ती उतारने का प्रयास करने, धमकी देने और मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसटई पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव ने बुधवार को बताया, ''यह घटना 15 जून को छापर गांव में हुई। राजेश ने बताया कि इसके बाद हमें कहने लगे की दोबारा गांव में घोड़े में बैठकर मत आना।

छतरपुर: छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर छापर गांव में एक दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठाने से नाराज चार सवर्ण लोगों द्वारा जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित करने, घोड़े से जबरदस्ती उतारने का प्रयास करने, धमकी देने एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सटई पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव ने बुधवार को बताया, ''यह घटना 15 जून को छापर गांव में हुई। इस मामले में दूल्हे राजेश अहिरवार के पिता शोभा लाल अहिरवार की शिकायत पर सोमवार देर रात को ब्रजेंद्र यादव, राकेश यादव, कृष्ण पाल यादव और महिपाल यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 294 (अश्लील कार्य), 323 (मारपीट), 506 (धमकी देना) एवं 34 के साथ—साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी छापर गांव के ही हैं।'' 

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं, दूल्हे राजेश अहिरवार ने बताया कि बारात जाने के पहले हमारे गाँव में राक्ष घुमाने (देवी पूजन के लिए दूल्हे एवं उसके परिजनों के जाने) की परम्परा है। उसने बताया कि इसीलिए 15 जून की शाम को मेरी बारात जाने से कुछ मिनट पहले मैं देवी मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के लिए घोड़े पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ गया था। 

उन्होंने कहा कि जब हम छापर गांव से निकल रहे थे, तभी महिपाल यादव ने घोड़े की लगाम पकड़ ली और चारों आरोपी मुझे घोड़े से गिराने लगे। लेकिन मेरे साथ चल रहे लोगों के कहने पर वे रुक तो गये, पर हम लोगों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ-साथ अपशब्द कहने लगे।

राजेश ने बताया कि इसके बाद हमें कहने लगे की दोबारा गांव में घोड़े में बैठकर मत आना। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने हमें धमकी दी कि इस घटना की शिकायत यदि तुमने पुलिस में की तो जान से मार देंगे। राजेश ने बताया कि इन आरोपियों ने फिर घोड़े वाले को बुरी तरह से पीटा भी है।

टॅग्स :छतरपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी