लाइव न्यूज़ :

Lulu Mall: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 2 और आरोपी अरेस्ट, अब तक कुल 7 गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2022 17:05 IST

लुलु मॉल परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मॉल का उद्घाटन किया था। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने 14 जुलाई को लुलु मॉल के गेट पर धरना दिया।गिरफ्तार लोगों में से कोई भी लुलु मॉल का कर्मचारी नहीं है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने इरफान और सऊद नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मॉल के प्रबंधन द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लखनऊ पुलिस ने कहा कि अब तक 7 लोग को अरेस्ट कर दिया गया है। 

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘लखनऊ के सआदतगंज इलाके के रहने वाले इरफान अहमद और सऊद को गिरफ्तार किया गया हैा मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में से कोई भी लुलु मॉल का कर्मचारी नहीं है।’

 रविवार को मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब तक गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या सात हो गई है। लुलु मॉल में नमाज अदा करते लोगों का एक वीडियो 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आया था। एक हिंदू संगठन द्वारा लुलु मॉल परिसर में नमाज पर आपत्ति जताने और वहां हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगने के बाद इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने 14 जुलाई को लुलु मॉल के गेट पर धरना दिया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने का दावा करने वाले शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया था कि एक विशेष समुदाय के लोगों को मॉल के अंदर पूजा करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि मॉल के अधिकारियों को हिंदुओं और अन्य धर्म के लोगों को भी मॉल के अंदर धार्मिक प्रार्थना करने की अनुमति देनी चाहिए।

लखनऊ में मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने एक बयान में कहा था, "लुलु मॉल सभी धर्मों का सम्मान करता है। यहां किसी भी तरह के धार्मिक कार्य या प्रार्थना की अनुमति नहीं है।" स्थानीय पुलिस ने शहीद पथ स्थित मॉल के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मॉल का उद्घाटन किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलुलु मॉललखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?