लाइव न्यूज़ :

बंदूक की नोक पर दिल्ली में कार सवार व्यवसायी से दो करोड़ की लूट, पैसों से भरे तीन बैग ले हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 14:44 IST

पुलिस ने बताया कि कारोबारी पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक से आ रहे थे। हो सकता है कि लुटेरे उन्हें वहीं से ट्रैक कर रहे हों क्योंकि उन्हें पता था कि पैसा कहां रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल का बदमाश चांदनी चौक से ही पीछा कर रहे थेकथित चार बदमाशों ने 9 बजे के बाद रोहिणी सेक्टर 24 में कारोबारी से बंदूक की नोक पर पैसे लेकर फरार हो जाते हैं

नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में बुधवार को चार बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां कार सवार व्यवासायी से बंदूक की नोक पर बदमाशों ने पैसों से भरे तीन बैग लेकर फरार हो गए। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

वीडियो फूटेज में हेलमेट पहने हुए चार आरोपियों ने दिल्ली के व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल की सफेद सेडान रुकवाकर खिड़की का शीशा तोड़ते हैं और जबरन डिक्की खुलवाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार की डिक्की से नोटों से भरा बैग लेकर फरार होते दिख रहे हैं।

स्कूटर सवार एक बदमाश नरेंद्र अग्रवाल की कार के सामने रुकता है। इसके बाद एक और हेलमेट पहने बदमाश आता है और झटके से उनकी कार का शीशा तोड़ देता है। इसके बाद बंदूक की नोक पर कार की डिक्की खोलने को मजबूर करते हैं। इसके बाद और उनके साथी आते हैं और डिक्की से पैसों से भरे तीन बैग लेकर जल्दी से फरार हो जाते हैं।

सीसीटीवी में दर्ज समय के मुताबिक बदमाशों ने वारदात को 9 बजकर 15 मिनट पर अंजाम दिया। घटना के वक्त सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी हो रही थी और स्ट्रील लाइटें भी जल रही थीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 1 करोड़ 97 लाख की लूट की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कारोबारी पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक से आ रहे थे। हो सकता है कि लुटेरे उन्हें वहीं से ट्रैक कर रहे हों क्योंकि उन्हें पता था कि पैसा कहां रखा गया है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीलुटेरारोहिणी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज