लाइव न्यूज़ :

OpenAI नई सीईओ मीरा मूर्ति ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर कही ये बात....

By आकाश चौरसिया | Updated: November 18, 2023 12:33 IST

मूर्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योग में सबसे प्रमुख शख्सियतों में से एक सैम ऑल्टमैन के शुक्रवार को अचानक बर्खास्त किए जाने से अभी भी परेशान कर्मचारियों से अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देओपनएआई सीईओ मीरा मुराती ने सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर कही ये बड़ी बातमीरा मुराती ने इसके साथ ही कर्मचारियों को लिखा पत्रवहीं, अब माइक्रोसॉफ्ट सत्या नडेला ने भी कहा हम अपनी जिम्मेदारी और साझेदारी पर प्रतिबद्ध हैं

नई दिल्ली: ओपनएआई अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीरा मूर्ति ने कहा कि उन्हें मिली नई नियुक्ति पर वो काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। यह बात ब्लूमबर्ग द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए उनके एक ज्ञापन में सामने आई है। उन्हें यह नियुक्ति सैम ऑल्टमैन की जगह मिली है। 

मूर्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योग में सबसे प्रमुख शख्सियतों में से एक सैम ऑल्टमैन के शुक्रवार को अचानक बर्खास्त किए जाने से अभी भी परेशान कर्मचारियों से अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम अपने मूल मूल्यों पर केंद्रित, प्रेरित और सच्चे रहें।"

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प का कोई रोल नहींअचानक से हुए इन इस्तीफों में ऐसे कयास लग रहे होंगे कि इस फायरिंग के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता और ओपनएआई की सबसे बड़ी समर्थक माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प का हाथ है। 

हालांकि, रेडमंड, वाशिंगटन स्थित माइक्रोसॉफ्ट ने ऑल्टमैन के बाहर निकलने की योजना नहीं बनाई, इस मामले से रूबरू दो लोगों ने इस बात की पुष्टि की है। उन दोनों यह शर्त रखी कि उनका नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। 

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च की नई एआई चिपजानकारी रख रहे व्यक्ति ने बताया कि ऑलटमैन को फायरिंग से कुछ मिनट पहले सॉफटवेयर जायंट ने यह जानकारी उन्हें दी। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट मुख्य कार्यकारी  अधिकारी सत्या नडेला ऑल्टमैन के इस्तीफे को लेकर संजीदगी के साथ उनकी नियुक्ति माइक्रोसॉफ्ट में कराने के लिए गंभीरता से सोच रहे हैं। 

बीते शुक्रवार को ही माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी तीन दिन कॉन्फ्रेंस खत्म की है, जिसमें कंपनी ने नई एआई चिप लॉन्च की। इसे लेकर ओपनएआई ने कहा कि वह परीक्षण कर रहा है, साथ ही कई नए कार्यक्रम और अपडेट कई स्टार्टअप की तकनीक पर आधारित हैं।

सत्या नडेला ने ब्लॉगपोस्ट के जरिए लिखते हुए कहा, "हमारा ओपनएआई के साथ लंबे समय के लिए करार है, जिसमें हमारे नए प्रोडेक्ट और नवाचार एजेंडा पर रोडमैप को पूरा करने के लिए आवश्यक हर चीज तक दोनों ही कंपनियों की पहुंच मुमकिन है। इसके साथ ही हम अपनी साझेदारी और मीरा और उनके टीम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। एक साथ मिलकर, हम दुनिया को इस तकनीक का सार्थक लाभ पहुंचाना जारी रखेंगे।"

टॅग्स :चैटजीपीटीमाइक्रोसॉफ्टअमेरिकासत्य नाडेलाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी