लाइव न्यूज़ :

Air India: 16 साल बाद 200 से ज्यादा विमान खरीदने पर विचार कर रहा है एयर इंडिया, 70 प्रतिशत विमान के होंगे ‘नैरो बॉडी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 14:20 IST

गौरतलब है कि एयरबस ए-350 जैसे ‘वाइड-बॉडी’ के विमान खरीदने के बाद भारत-अमेरिका जैसी लंबी दूरी यात्रा भी अब यात्री आसानी से कर सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया करीब 200 से ज्यादा विमानों के खरीदने को सोच रहा है। अगर यह डील हुई तो यह कमर्शियल एविएशन के इतिहास के सबसे बड़े ऑर्डर्स होगा। 2006 के बाद एयर इंडिया ने एक भी विमान नहीं खरीदा है।

Air India Buy 200 Plane:एयर इंडिया लि. करीब 200 से ज्यादा विमानों के खरीदने पर विचार कर रहा है। विमानन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। बताया जाता है कि अगर यह खरीदारी हुई तो यह कमर्शियल एविएशन के इतिहास के सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक हो सकता है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिली है कि इस खरीदारी में 70 प्रतिशत विमान ‘नैरो बॉडी’ वाले हो सकते हैं। 

क्या है यह पूरा मामला

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया, एयरबस के ए-350 विमान खरीदने का मन बना चुकी है हालांकि, ‘नैरो-बॉडी’ वाले विमानों के लिए एयरबस और बोईंग से अभी भी बातचीत चल रही है। आपको बता दें कि एअर इंडिया ने 2006 में 111 विमानों का ऑर्डर दिया था और उसके बाद से उसने अब तक एक भी विमान नहीं खरीदा है। 

आपको बता दें कि एयरबस ए-350 जैसे ‘वाइड-बॉडी’ विमान में ईंधन के लिए बड़ी टंकी होती है जिससे वह भारत-अमेरिका जैसी लंबी दूरी की यात्रायें कर सकता है। गौरतलब है कि टाटा समूह ने पिछले साल आठ अक्टूबर को नीलामी में बोली लगाने के बाद इस साल 27 जनवरी को एअर इंडिया का स्वामित्व हासिल किया था।

भारतीय बाजार में किन विमानों का चलन है

मालूम हो कि कोविड महामारी के बाद भारत एविएशन मार्केट्स में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय बाजारों में आने वाले दिनों में विमानों की मांग बढ़ने वाली है। मनीकंट्रोल की माने तो भारतीय बाजारों में एयरबस नैरोबॉडी विमानों का दबदबा है। यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा विमान कंपनियां इस तरीके के प्लेन उड़ाती है।

इन में विस्तारा, गो एयरलाइंस इंडिया लि. और एयर एशिया इंडिया लि. भी शामिल है। बताया जाता है कि एयरबस एक महीने में लगभग 50 नैरोबॉडी जेट बनाती है जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।  

टॅग्स :बिजनेसएयर इंडियाकोविड-19 इंडियाGo AirlinesभारतIndiaTata group
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी