लाइव न्यूज़ :

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 08:53 IST

नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसपना पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्यकर्म रद्द कर दिया और पैसे भी नहीं लौटाए।सपना चौधरी को सोमवार को हाजिर होना था लेकिन वहीं अदालत नहीं पहुंची।अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

लखनऊःलखनऊ की एक अदालत ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सपना ने एक कार्यक्रम रद्द कर दिया था और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी। उन्हें सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था लेकिन चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई।

इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। 

गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा की रहनेवाली हैं। वह देशभर में स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं। सपना रागिनी के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। सपना के डांस के कई वीडियो के करोड़ों में व्यूज हैं। ऐसे में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

टॅग्स :सपना चौधरीहरियाणालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल