लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड की संसद ने हिटलर के प्रतीक चिन्ह 'स्वस्तिक' पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2024 08:51 IST

स्विट्जरलैंड की संसद ने तटस्थ देश में चरमपंथी प्रतीकों पर कार्रवाई के तहत नाजियों के स्वस्तिक प्रतीक पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देस्विट्जरलैंड की संसद ने नाजियों के स्वस्तिक प्रतीक पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दीसंसद ने एडॉल्फ हिटलर के सबसे कुख्यात प्रतीकों में से एक पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया मतदानइज़राइल-हमास युद्ध के बाद से स्विट्जरलैंड में यहूदी विरोधी घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है

ज्यूरिख: स्विट्जरलैंड की संसद ने बीते बुधवार को तटस्थ देश में चरमपंथी प्रतीकों पर कार्रवाई के तहत नाजियों के स्वस्तिक प्रतीक पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बढ़ती यहूदी विरोधी भावना के बारे में चिंताओं के बाद संसद के निचले सदन ने एडॉल्फ हिटलर के राष्ट्रीय समाजवादी शासन के सबसे कुख्यात प्रतीकों में से एक पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।

पिछले महीने की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को इज़राइल में हमास द्वारा किए गए हमलों और गाजा में इस्लामी समूह के खिलाफ इजरायली सरकार की प्रतिक्रिया के बाद से स्विट्जरलैंड में यहूदी विरोधी घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

इस संबंध में न्याय मंत्री बीट जान्स ने संसद को बताया, "नस्लीय भेदभावपूर्ण, हिंसक, चरमपंथी और विशेष रूप से राष्ट्रीय समाजवादी प्रतीकों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इन्हें सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।"

स्विट्जरलैंड के निचले सदन के कानूनी आयोग ने प्रतिबंध को शीघ्र लागू करने की सिफारिश की, जिसे स्विस उच्च सदन पहले ही मंजूरी दे चुका है। कैबिनेट को अब ऐसे कानून का मसौदा तैयार करना चाहिए जो नस्लवादी, हिंसक या चरमपंथी प्रतीकों को पहनना, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना या फैलाना अवैध बना दे।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध प्रचार सामग्री, इशारों, नारों और झंडों तक फैला होगा। इसके बाद मसौदा कानून को संसद के दोनों सदनों द्वारा अंतिम मंजूरी की आवश्यकता होगी।

ग्रीन्स विधायक राफेल माहिम ने कहा, “आज से स्विट्जरलैंड में आपकी बालकनी पर स्वस्तिक वाला झंडा प्रदर्शित करना संभव नहीं होगा अब आपकी कार की विंडशील्ड पर नाजी का झंडा लगाना असंभव हो जाएगा।"

टॅग्स :स्विट्जरलैंडइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?