लाइव न्यूज़ :

Delhi weather: 13 वर्षों में सबसे कम, एक से 30 जनवरी तक औसत तापमान जानिए, फ्लाइट और ट्रेन पर बुरा असर, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2024 12:29 IST

Open in App
1 / 7
Delhi weather: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई और सड़क, रेल और विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आज से दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम में घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के बीच दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहन चलते रहे।
2 / 7
Delhi weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 1:30 बजे से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शून्य दृश्यता थी, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। इनमें से कुछ उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।
3 / 7
Delhi weather: दिल्ली में इस महीने 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 वर्षों में दूसरी बार सबसे कम रहा।
4 / 7
Delhi weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, एक से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 वर्षों में सबसे कम है।
5 / 7
Delhi weather: जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था जबकि जनवरी 2013 में यह क्रमश 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम कार्यालय ने बुधवार को अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
6 / 7
Delhi weather: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार रात 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
7 / 7
Delhi weather: शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 
टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला