लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा के नीचे सुरंग, लाल किले से जुड़ा है हिस्सा, जानिए इसके बारे में, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 03, 2021 4:11 PM

Open in App
1 / 8
दिल्ली विधानसभा में एक रहस्यमयी सुरंग का पता चला है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करने के लिए सुरंग का इस्तेमाल करते थे।
2 / 8
राम निवास गोयल ने कहा, 'जब मैं 1993 में विधायक बना, तो यहां मौजूद एक सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी, जो लाल किले तक जाती है और मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की। लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं थी।'
3 / 8
अब हमें सुरंग का प्रवेश द्वार मिल गया है, लेकिन हम इसे आगे नहीं खोद रहे हैं, क्योंकि मेट्रो परियोजनाओं और सीवर प्रतिष्ठानों के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं।
4 / 8
गोयल ने आगे बताया कि दिल्ली विधानसभा, जिसे 1912 में भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बाद केंद्रीय विधान सभा के रूप में इस्तेमाल किया गया था। 1926 में इसे कोर्ट में तब्दील कर दिया गया और इस सुरंग के जरिए अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को कोर्ट तक लेकर आते थे।
5 / 8
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेजों ने इस सुरंग का इस्तेमाल स्वतंत्रता सेनानियों को अदालत में ले जाने के लिए किया था। 'हम सभी यहां फांसी के कमरे की मौजूदगी के बारे में जानते थे लेकिन इसे कभी नहीं खोला।
6 / 8
अब आजादी का 75वां साल था और मैंने उस कमरे का निरीक्षण करने का फैसला किया। हम उस कमरे को स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में एक मंदिर में बदलने का इरादा हैं।
7 / 8
देश की आजादी के साथ दिल्ली विधानसभा के जुड़ाव के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए संभवत: अगले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक पर्यटकों के लिए फांसी कक्ष खोल दिया जाएगा और परियोजना पर काम शुरू हो चुका है।
8 / 8
गोयल ने कहा, 'स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में इस जगह का बहुत समृद्ध इतिहास है। हम इसे इस तरह से पुनर्निर्मित करने का इरादा रखते हैं कि पर्यटक और आगंतुक हमारे इतिहास का प्रतिबिंब प्राप्त कर सकें।' (फोटो एएनआई)
टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRealme India: भारत में पांच साल में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, 13000 नौकरी, चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने किया धमाल, जानें सबकुछ

क्राइम अलर्टदिल्ली में 12 साल के छात्र को उसके सीनियर्स ने स्कूल में पीटा, 9 दिनों बाद बच्चे की अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जुटी कार्रवाई में

भारतसामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता 'मिट्टी' संस्थान

भारतRepublic Day 2024: 'गणतंत्र दिवस' परेड से जुड़े इन रोचक तथ्यों को आपको जरूर जानने चाहिए

भारतदिल्ली: सड़क धंसने के बाद जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Election 2024 से पहले मिलेगा तोहफा!, पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती, 11 से 6 रुपये प्रति लीटर गिरावट की उम्मीद

भारतLok Sabha Elections 2024: सीएम रेवंत रेड्डी से मिले चार विधायक, लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस को लगेगा बड़ा झटका!, विधानसभा चुनाव में हार के बाद...

भारतLok Sabha Elections 2024: बंगाल में इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले हुआ धराशायी, ममता बनर्जी ने कहा- "तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव"

भारतमोहन कैबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले, जानिए आपके लिए क्या खास..|

भारतMP के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगा सरकारी आवास बी-9,74 बंगला,जो रहा है सुर्खियों में