Immunity Booster : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रात में खाएं ये 5 चीजें, कई रोगों से मिलेगा छुटकारा By संदीप दाहिमा | Published: July 16, 2020 3:54 PMOpen in App1 / 5रात को सोने से पहले गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से आपको गले में खराश और खांसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मिलेगा। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है। उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो आपके खून की कमी को पूरा करता है।2 / 5हल्दी एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और दूध में हल्दी मिलाकर पीना कई बीमारियों को दूर भगाता है। अगर आपको शुगर की समस्या है, तो आप के लिए यह उपाय रामबाण की तरह काम करेगा। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शुगर की मात्रा कम होती है। 3 / 5लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यदि आप प्रतिदिन लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं तो यह आपको सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है क्योंकि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।4 / 5अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पिने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। दूध बनाने के एक रात पहले अखरोट को पानी में भिगो दीजिये। सुबह इसको पीसकर दूध में मिला लीजिए। दूध को अच्छी तरह से उबालिए और फिर गैस बंद कर दीजिए। बाद में इसे गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं और पी लीजिए।5 / 5अखरोट खनिजों में बहुत ही समृद्ध है जैसे कि इसमें मैग्नीज, तांबा, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मुख्य रूप से मछली में पाए जाते हैं। इस दूध को पीने से इनफर्टिलिटी से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। अखरोट बेहद ही स्वस्थ होते हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इसमें ढेर सारे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को पैदा होने से रोकते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications