Monsoon Health Tips: डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया में खाएं ये 9 चीजें, बुखार, कम प्लेटलेट्स, कमजोरी से मिलेगी राहत By संदीप दाहिमा | Published: July 28, 2019 7:37 AMOpen in App1 / 9पपीता खाने के ढेरों फायदे आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आप पपीते के पत्तों के फायदे जानते हैं। कई बीमारियों में पपीते के पत्ते का रस फायदे देता है। डेंगू, मलेरिया आदि के अलावा पपीते के पत्ते का जूस हार्ट अटैक, मधुमेह, डेंगू व कैंसर से बचाता है। रिसर्च के मुताबिक पपीते के पत्ते के रस में डेंगू के बुखार और बीमारी की अवधि को कम करने की क्षमता है। साथ ही इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर यह इंफेक्शन से बचाने में करता है। इतना ही नहीं इसके पत्तों का रस पीने से कब्ज जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि इससे आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं। 2 / 9अदरक आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आपको इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है और रोग से जल्दी आराम मिलता है। अदरक में सक्रिय घटक जिंजरोल होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, यही वजह है कि अदरक को मलेरिया समेत कई बीमारियों के इलाज के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है।3 / 9इसके लक्षणों को कम करने के लिए आप गिलोय कैप्सूल ले सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर रोजाना खाने के बाद एक ग्राम के दो कैप्सूल लें। वैज्ञानिक रूप से इसे टिनसपोरा कॉर्डिफोलिया कहा जाता है। इसे आम भाषा में 'गुडुची' कहा जाता है। इस पौधे का विभिन्न बीमारियों से जुड़े बुखार का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल दवाओं में उपयोग किया जाता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी आर्थराइटिक गुणों से लक्षणों से राहत मिलेगी। इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण भी होते हैं जो संक्रमण से तुरंत राहत दिलाते हैं। 4 / 9यह आवश्यक पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर का भंडार है। डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।5 / 9इसके बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले हैं। पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बढ़ाता है। पत्तियों का रस पीनसे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है। 6 / 9फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है। 7 / 9हर्बल टी डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इलायची, पुदीना या अदरक जैसे स्वाद चुनें।8 / 9यह पानी, आवश्यक खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक स्रोत है। इससे शरीर में तरल स्तर नियंत्रित रहता है। 9 / 9गाजर, ककड़ी, और अन्य पत्तेदार सब्जियां डेंगू के इलाज के लिए अच्छे होते हैं। ये सब्जियां आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications